UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री ने राजाजीपुरम में महाराणा प्रताप पार्क का लोकार्पण किया

लखनऊ।
UPCM मंत्रिमंडल के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने राजाजीपुरम में महाराणा प्रताप पार्क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड स्वच्छता समिति द्वारा किया गया।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने राजाजीपुरम में कुँवर ज्योति वार्ड अंतर्गत महाराणा प्रताप पार्क का लोकार्पण किया।

लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने लोकार्पण के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो, इसलिए हमें अब तब नही रुकना है जब तक हम लखनऊ को विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर न बना लें।

कार्यक्रम में कुँवर ज्योति वार्ड पार्षद शिवपाल सावरियां, प्रभारी डाॅ. यतीश चतुर्वेदी, अध्यक्ष
स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति रामनाथ मिश्रा, वीरेन्द्र शुक्ला (सेक्टर संयोजक), राजीव दीक्षित (सहसंयोजक), आयुष अग्रवाल (पार्षद प्रतिनिधि) और कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage