UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य आज M.P. की गवर्नर और CM को कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित करेंगे

लखनऊ (03 जनवरी, 2019)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य आज 05 जनवरी 2019 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके आवास श्यामला हिल्स, भोपाल में भेंट कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले कुम्भ 2019 में भाग लेने के लिये आमंत्रित करेंगे तत्पश्चात् प्रयागराज कुम्भ 2019 के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता करेंगे।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य आज ही मध्य प्रदेश की गवर्नर आनन्दीबेन पटेल को भी कुम्भ 2019 में भाग लेने के लिये सर्किट हाउस, इन्दौर में शिष्टाचार भेंट कर सादर आमंत्रित करेंगे। UP_Dy_CM ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला कुम्भ विश्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समागम का अनूठा संगम है।

Related Articles

Back to top button
btnimage