UPCM ने सचिवालय कर्मियों के विरुद्ध दिखायी जाने वाली खबर पर कार्रवाई के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश (27 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने एक निजी चैनल पर सचिवालय कर्मियों के विरुद्ध दिखायी जाने वाली रिपोर्ट को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सम्बन्धित तीन कर्मियों को तत्काल निलम्बित किया जाए और उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर FIR भी दर्ज करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने इस प्रकरण की जांच हेतु एस.आई.टी. के गठन के निर्देश भी दिए हैं। यह एस.आई.टी. ए.डी.जी. लखनऊ जोन राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। आई0जी0 एस.टी.एफ. एवं सर्तकता अधिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारी भी एस.टी.एफ. के सदस्य होंगे। विशेष सचिव आई.टी. राकेश वर्मा इस एस.आई.टी. को जांच में सहयोग प्रदान करेंगे।
UPCM ने एस.आई.टी. को तत्काल जांच करने, सभी पक्षों का बयान दर्ज करने और 10 दिन में अपनी जांच को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा सभी अन्य ऐसे प्रकरणों की समीक्षा करायी जाए, जिससे आगे इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त न हों।
उल्लेखनीय है कि इस सम्बन्ध में UPCM द्वारा पूर्व में ही निर्देश दिए गए थे कि शासन के कार्यों में पूरी शुचिता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि भ्रष्टाचार को लेकर के राज्य सरकार की जीरो टाॅलरेंस की नीति है। यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि यदि इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।








