UPCM मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री मोहसिन रजा़ ने “रामेश्वरम् मेगाफेस्ट” का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मोहसिन रजा़ रामेश्वरम् एजूकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित रामेश्वरम् इण्टरनेशनल एकेडमी के प्रांगण में आयोजित “रामेश्वरम् मेगाफेस्ट” का उद्घाटन किया।

फेस्ट में मनोरंजन व विज्ञान का संगम दिखाई दिया। रामेश्वरम् मेगाफेस्ट में बी.टेक. विभाग के छात्रों ने सृजनात्मक आदर्श प्रतिरूप प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान सृजन की क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया, जिसमें सोलर ट्रैकिंग सिस्टम, ले-आउट ऑफ टिपिकल पावर सिस्टम, क्लाईमबिंग स्टेयर केस कार फॉर डिटेक्शन एण्ड सेफ्टी आदि प्रोजेक्ट मुख्य आर्कषण रहे।

राज्य मंत्री मोहसिन रजा़ रामेश्वरम् इण्टरनेशनल एकेडमी में आयोजित "रामेश्वरम् मेगाफेस्ट" के उद्घाटन कार्यक्रम में
राज्य मंत्री मोहसिन रजा़ रामेश्वरम् इण्टरनेशनल एकेडमी में आयोजित “रामेश्वरम् मेगाफेस्ट” के उद्घाटन कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मोहसिन रजा़ ने छात्रों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्टों की सराहना की एवं विज्ञान/तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान कैसे बनायी जाये के बारें में मार्ग दर्शन किया। साथ ही साथ इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और कौशल अभिव्यक्ति हेतु आवश्यक है। उक्त अवसर पर संस्था के चेयरमैन आर.पी. शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बच्चों के उत्साह में वृद्धि की। अतिथियों ने बच्चों द्वारा संचालित विभिन्न विक्रय स्थलों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा फेस्ट का अत्यधिक आनन्द उठाया गया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र मीना बाजार, भेलपूड़ी, मोमोज, दही बड़ा, चाऊमीन, पानी पूरी, कबाब पराठा रोल, फ्राईड राइस और पकौड़ी के विक्रय स्थल रहें।

अपरान्ह् 02ः30 बजे लकी ड्रा की उद्घोषणा की गई और पुरस्कार वितरण हुआ। इसके साथ ही प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फेस्ट की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage