UPCM 22 नवम्बर 2018 को नव चयनित गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

उत्तर प्रदेश।
UPCM 22 नवम्बर 2018 को लखनऊ के डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में नव चयनित 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि वर्तमान सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी योग्यताओं के अनुसार उनका सेवायोजन कराने की दिशा में लगातार अग्रसर है। 20 वर्षों बाद गन्ना पर्यवेक्षक पद पर नियुक्त होंगे कृषि स्नातक।

गन्ना आयुक्त भूसरेड्डी ने बताया कि वर्ष 1999 के बाद से गन्ना पर्यवेक्षक पद पर नियुक्ति नहीं हुई थी और वर्तमान सरकार की पहल पर गन्ना पर्यवेक्षक के कुल रिक्त 2185 पदों के चयन हेतु अधियाचन, अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा गया था, जिनमें से 851 पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त इस वर्ष भी लगभग 437 गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage