UPCM ने हिंदी संस्थान के निदेशक को दी सूचना निदेशक की कमान

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने हाल ही में तीन आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले किये।

सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मुख्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सूचना निदेशक 1997 बैच के वरिष्ठ PCS अधिकारी हैं।

सूचना निदेशक पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए
सूचना निदेशक पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए

सूचना निदेशक ने आज अपनी पहली बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रचार-प्रसार सम्बन्धी दायित्वों का सम्यक् रूप से निर्वहन करें।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सूचना निदेशक शिशिर सिंह को बधाई देता हुआ
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सूचना निदेशक शिशिर सिंह को बधाई देता हुआ

आपको बता दें कि नए सूचना निदेशक PCS शिशिर सिंह इससे पूर्व जहां भी रहे अपने पद का कार्य उसे पूर्ण जिम्मेदारी से निभाते हुए सरकार की छवि को उज्जवल बनाने और आम नागरिकों के हित की योजना को कामयाब बनाने में तो सफल रहे है। शिशिर सिंह के सूचना निदेशक बनने से विभाग में सक्रियता तो आयेगी, रूके हुए कार्य भी अब जल्द ही पूरे होने लगेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage