UPCM ने गोरखपुर के वनटांगिया गांव में कुल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने गोरखपुर के वनटांगियां गांव जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में 215.01 लाख रु. की लागत से कुल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर गांव के विकास के लिए लोगों को दीपावली की सौगात दी।

UPCM जनपद गोरखपुर में दीपावली के पावन पर्व पर जंगल तिकोनिया नंबर-3 में वनटांगिया गांव के बच्चों के बीच मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा इन गांवों में 100 वर्षों के बाद नई खुशी आई है। वर्षों से इन गांवों के लोग विकास की योजनाओं से अछूते थे। राजस्व ग्राम बन जाने से अब वनटांगिया गांव में सभी योजनाएं पहुंच रही हैं।

UPCM ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर-3, जनपद गोरखपुर में स्कूली बच्चों को ड्रेस एवं स्वेटर वितरित किया।

UPCM ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर-3, जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये।

UPCM ने कहा पर्व-त्यौहार सामूहिक रूप से मनाये जाते हैं और हमारी परम्परा है कि सुख-दुख में हम एक-दूसरे के सहभागी बन सकें।

प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रही है। विकास से ही हमारे जीवन में खुशहाली आ सकती है।








