UPCM ने गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा के लोकार्पण के लिए PM-मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

गुजरात।
UPCM ने गुजरात राज्य का भ्रमण कर ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ का अवलोकन किया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत के महान सपूत थे। सरदार पटेल ने प्राचीन भारतवर्ष की राजनीतिक एकता को साकार किया।

UPCM गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा के लोकार्पण के लिए PM-मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए
UPCM गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा के लोकार्पण के लिए PM-मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए

UPCM ने कहा कि 31 अक्टूबर, 2018 को सरदार पटेल की जयन्ती पर स्टैच्यू आॅफ यूनिटी के लोकार्पण के अवसर पर वाराणसी के लोग बड़ी संख्या में इस स्थल पर आए थे और ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ के दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से यह स्थल राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का एक नया स्थल बनेगा और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करने में यह अपनी भूमिका निभाएगा। यह स्थल देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का भी काम करेगा।

UPCM ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रखर राष्ट्रभक्ति से ही भारत की वर्तमान राजनीतिक एकता सम्भव हुई है। आजादी के बाद लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की सांस्कृतिक सीमाओं को राजनीतिक सीमाओं में बदलने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखायी। उन्होंने अपनी संकल्प शक्ति के बल पर 562 देशी रियासतों को एकता के सूत्र में बाँधा।

UPCM ने कहा ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करेगी
UPCM ने कहा ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी’ देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करेगी

UPCM ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत गणराज्य के शिल्पकार है। उन्होंने सरदार पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’ के रूप में मनाने के निर्णय और और इस अवसर पर सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतिमा के माध्यम से सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व लोगों के सामने आएगा। साथ ही, वर्तमान और भावी पीढ़ी को देश की एकता और अखण्डता के लिए प्रेरित करेगा।

UPCM ने कहा कि स्टैच्यू आॅफ यूनिटी भारत के लोगों के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में कार्य करेगा। यहां आने वाले आगन्तुकों को स्टैच्यू आॅफ यूनिटी सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की याद दिलाती रहेगी।

इससे पूर्व, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने UPCM के आगमन पर उनका स्वागत किया और स्टैच्यू आॅफ यूनिटी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहे। UPCM ने सरदार सरोवर डैम का अवलोकन करने के साथ-साथ वैली आॅफ फ्लावर का भी दौरा किया।

UPCM सरदार सरोवर डैम का अवलोकन करने के साथ-साथ वैली आॅफ फ्लावर का भी दौरा करते हुए
UPCM सरदार सरोवर डैम का अवलोकन करने के साथ-साथ वैली आॅफ फ्लावर का भी दौरा करते हुए

Related Articles

Back to top button
btnimage