UPCM ने गोरखपुर जिला चिकित्सालय में 10 बेड के निःशुल्क डायलसिस केन्द्र का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला चिकित्सालय में निर्मित 10 बेड के निःशुल्क डायलसिस केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में प्रतिदिन 60 मरीजों का निःशुल्क डायलसिस किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने डायलसिस केन्द्र में जाकर मरीजों से मुलाकात की और चिकित्सकीय व्यवस्था की विधिवत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मरीजों का बेहतर/समुचित इलाज सुनिश्चित हो इन्हें किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

UPCM ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में डायलसिस केन्द्र की स्थापना करेगी। किडनी रोगियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है इसलिए निःशुल्क डायलसिस की व्यवस्था से रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ की गई आयुष्मान भारत योजना आजादी के बाद की अत्यन्त महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा है। जनकल्याण हेतु यह एक महान उपलब्धि है।

UPCM ने कहा कि प्रदेश में 01 करोड़ 18 लाख गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करके बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलायी जाएगी। पूरे प्रदेश में अभी सर्वे का कार्य जारी है, प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक से लोगों को इसका लाभ दिलाया जा सके। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले देश के 50 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर विधायक डाॅ. राधामोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, महापौर सीताराम जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage