UPCM मंत्रिमंडल के गन्ना मंत्री ने चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य प्रारंभ करने हेतु सूचित तिथियों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा पेराई सत्र 2018-19 हेतु चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य प्रारंभ करने एवं किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गयी।
गन्ना मंत्री द्वारा मण्डलवार चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य प्रारंभ करने हेतु सूचित की गयी तिथियों की समीक्षा उपरांत सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, एवं लखनऊ मण्डल की जिन चीनी मिलों द्वारा नवम्बर के द्वितीय सप्ताह में पेराई कार्य प्रारंभ करने हेतु सूचित तिथियों पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी चीनी मिलें पेराई कार्य 31 अक्टूबर तक प्रारंभ कर दें। गन्ना मंत्री द्वारा उक्त परिक्षेत्रों के जिलाधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता करके चीनी मिलों में पेराई सत्र 2018-19 हेतु पेराई कार्य 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
गन्ना मंत्री द्वारा गन्ना किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु कार्य-योजना बनाकर शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्रताशीघ्र कराया जाय। गन्ना मंत्री द्वारा यह निर्देश दिये गये कि चीनी मिलों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर संचालित करने की समीक्षा मुख्यालय स्तर से किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय भूसरेड्डी और सभी मण्डलों हेतु मुख्यालय के नामित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।








