UPCM मंत्रिमंडल की राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा ने बहराइच में 135 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया

उत्तर प्रदेश (बहराइच)।
UPCM मंत्रिमंडल की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (M.O.S.) अनुपमा जायसवाल ने जनपद बहराइच में नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय गुलामअलीपुरा में 135 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कर परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा ने कहा कि इस वर्ष ठण्ड का मौसम शुरू होने से पूर्व परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किये जाने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार निर्धारित मानक व गुणवत्ता के स्वेटर छात्र-छात्राओं को समय से वितरण कराना सुनिश्चत करायें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा स्तर में सुधार लाये जाने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं यूनिफार्म वितरण के साथ-साथ बच्चों को बैग, जूता व मोजा का भी वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानक के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने के उद्देश्य से विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जा रही है।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी, नगर शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा, समन्वयक नगर क्षेत्र कान्ति मिश्रा, शिक्षक पदाधिकारी सैय्यद सुरूर अख्तर, सैय्यद मोहम्मद तंजीम, महेन्द्र प्रताप सिंह, निकहत आरा, फातिमा बेगम, नीलम, सलमा खानम, सुफी सिद्दीकी सहित अन्य शिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage