UPCM की अध्यक्षता में शास्त्री भवन में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर 2018 को शास्त्री भवन में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने 15 करोड़ पौध तैयार करने के लिए आवश्यक धनराशि मुहैया कराने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध निधियों का उपयोग भी इस कार्य में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण द्वारा प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है। प्रकृति को संरक्षित करके हम बेहतर भविष्य की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी गम्भीरता से निभाने को कहा।

UPCM ने कहा कि वृक्षारोपण कार्य में सभी स्तरों पर जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और मजरों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को आबादी के अनुपात में वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया जाए। हर 01 हजार की आबादी पर 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्रत्येक ग्राम प्रधान को दिया जाए। उन्होंने वन विभाग द्वारा सभी विभागों के लिए वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

UPCM ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैम्पा गवर्निंग बाॅडी की तृतीय बैठक के एजेण्डा की भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने कैम्पा के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैम्पा की स्थापना विद्यमान प्राकृतिक वनों के संरक्षण, सुरक्षा, पुनरोत्पादन एवं प्रबन्धन के लिए की गई थी। इसका उद्देश्य संरक्षित क्षेत्रों के समेकित सहित संरक्षित क्षेत्रों के अन्दर एवं बाहर वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतवास का संरक्षण, सुरक्षा एवं प्रबन्धन करना है। साथ ही, इसका उद्देश्य क्षतिपूरक वृक्षारोपण, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास सहित वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु युवकों एवं विद्यालयों के स्वैच्छिक सहभागिता का संवर्धन करना भी है।

UPCM उत्तर प्रदेश कैम्पा गवर्निंग बाॅडी की तृतीय बैठक के एजेण्डा की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM उत्तर प्रदेश कैम्पा गवर्निंग बाॅडी की तृतीय बैठक के एजेण्डा की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर काॅफी टेबिल बुका ‘कैमूर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी’ का विमोचन भी किया। उन्होंने तेलंगाना में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर एक प्रस्तुतिकरण भी देखा।

बैठक में वन मंत्री दारा सिंह चौहान, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव वन एवं वन्य जीव कल्पना अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage