UPCM ने लखीमपुर पहुंचकर दिवंगत विधायक राम कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश (लखीमपुर)।
UPCM ने जनपद लखीमपुर में दिवंगत विधायक राम कुमार वर्मा के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त उन्होंने स्व. राम कुमार वर्मा के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मुलाकात के दौरान स्व. रामकुमार वर्मा की पत्नी राजेश्वरी वर्मा सहित उनके परिजन मौजूद रहे। इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।








