UPCM NEWS, राज्य पोषण मिशन में U.P. को ‘सोशल मीडिया बेस्ट कैम्पेनिंग‘ में प्रथम पुरस्कार मिला

उत्तर प्रदेश।
UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे राज्य पोषण मिशन में “सोशल मीडिया बेस्ट कैम्पेनिंग” में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

भारत सरकार द्वारा पोषण माह में पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश को प्राप्त प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली में प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक शत्रुघ्न सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। भारत सरकार की ओर से नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव कुमार, नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद कुमार पाॅल, सचिव राकेश श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक डाॅ. राजेश कुमार एवं अपर सचिव अजय तिरके द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कारों का वितरण किया गया।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि राज्य सरकार मातृ, शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने और मातृ एवं बाल पोषण में सुधार लाने हेतु कटिबद्ध है। इसके लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ज़मीनी स्तर पर संचालित योजनाओं की सार्थकता के परिणाम स्वरूप प्रदेश को ‘सोशल मीडिया बेस्ट कैम्पेनिंग‘ में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

समारोह में देश के अन्य राज्यों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। अन्य पुरस्कारों की श्रृंखला में जनपद हरदोई द्वारा पोषण के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए जिलाधिकारी हरदोई पुलकित खरे एवं जनपद कुशीनगर एवं सीतापुर की आंगनबाडी कार्यकत्री को भी पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage