मुख्यमंत्री आज कृषकों, कृषि उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 23 दिसम्बर, 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री तथा महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर विधान भवन प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम में कृषकों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करेंगे।

ज्ञातव्य है कि चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम विकास खण्ड स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के हित व कल्याण के लिए प्रयास करते रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage