पारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका

लखनऊ।
राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे के गुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस में मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के दोनों हाथों में चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात युवक व उसकी पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। युवक के पहने कपड़ों में अधिक मिट्टी लगी मिली है।
केशव गौतम (24) पुत्र स्वर्गीय फैरूला निवासी वजहा जनपद लखीमपुर खीरी ने पर अपनी ससुराल में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों के अनुसार बीती रात उनके परिवार में जमकर झगड़ा हुआ था। मृतक के दोनों हाथ में चोट व खरोच के निशान मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार 21 फरवरी 2019 को युवक ने पारा की रहने वाली विधि पुत्री अशोक कुमार से प्रेम विवाह किया था। युवती के नाबालिक होने के कारण उसके पिता ने मृतक केशव के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा 28 फरवरी 2019 पंजीकृत कराया था। पत्नी विधि के अनुसार दोनों ने हरियाणा के एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। 6 माह पहले दोनों के बीच एक बच्चा भी हुआ था जिसकी मृत्यु हो गई। मृतक केशव को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में डेढ़ माह की जेल भी हुई थी। जिसके बाद से वह जमानत पर आकर अमौसी सहित आसपास के इलाकों में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विधि ने बताया कि 8 से 10 दिन पहले वह यहां पारा में आकर रह रहा था। विधि का पिता अशोक कुमार बीती रात घर पर देखा गया था। घटना के बाद से केशव फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों में हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई जा रही है।








