उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद् के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव से UPMPA ने मुलाकात की

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद् के चेयरमैन और मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के साथ तात्कालिक मुलाक़ात के दौरान प्रदेश में सिनेमा के विकास संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्वस्तरीय पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट एवं फिल्म सिटी का लखनऊ में भी निर्माण तथा सेंसर बोर्ड की एक शाखा की स्थापना और सरकार के शासनादेश के द्वारा उत्तर प्रदेश में निर्मित फिल्मों के प्रदर्शन के लिए सिनेमाहाल में स्क्रीन की उपलब्धता पर भी बात हुई और एक ज्ञापन भी दिया गया।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष नंदन ने एसोसिएशन की तरफ से कलाकारों के सुविधा एवं समस्याओ के निवारण हेतु एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने एवं कलाकारों के मुद्दों को लेकर हर महीने में एक बार राजू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक हो, जिसमे फिल्म बंधू के अधिकारी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
एसोसिएशन के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वर दयाल गुप्ता ने बताया की लखनऊ में पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना से यहाँ के फिल्म निर्माताओं की मुंबई पर निर्भरता ख़त्म होगी और फिल्म निर्माण की लागत में भी कमी आएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारी और फिल्म निर्देशक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि लॉक डाउन के बाद उत्तर प्रदेश के कलाकार एवं तकनीशियन का मुंबई से पलायन के बाद उनको फौरी तौर पर रोज़गार उपलब्ध करने की आवश्यकता है।
राजू श्रीवास्तव ने हमारे सभी एजेंडों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखने का आश्वासन दिया है।








