जनपद सोनभद्र, सम्भल और बाराबंकी में स्थोपित होंगी यवासवनी: भूसरेड्डी

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर0 भूसरेड्डी द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ द्वारा निवेशकों को प्रोत्साहित करते हुए प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों को स्थापित कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। इसी क्रम में आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री द्वारा दिये गये निर्देश एवं सरकार की उदार औद्योगिक नीति के अन्तर्गत निवेशकों को दी जाने वाली सहूलियतों के चलते प्रदेश में नये उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं। आबकारी विभाग में पहले से चली आ रही व्यवस्थाओं और नियमों को सरल करते हुए और ईज आफ डूइंग बिजनेस की नीति अपनाते हुए शासन द्वारा जनपद सम्भल, सोनभद्र एवं बाराबंकी में 03 नये यवासवनियों के लाइसेंस स्वीकृत किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत बेस्टीबू्र अल्कोेवेब प्राइवेट लिमिटेड, बबराला, सम्भल, मेसर्स वालोप क्रूइंग कम्पनी लोहरा अहरौरा जनपद सोनभद्र तथा मेसर्स बैरागी प्राइवेट लिमिटेड सोमैया नगर देवा रोड बाराबंकी में निवेशकों द्वारा यवासवनियॉं स्थापित की जा रही हैं।

अपर मुख्यं सचिव द्वारा बताया गया कि 03 नये यवासवनियों की स्थापना से जहॉं एक ओर उत्त र प्रदेश में बीयर का उत्पाकदन बढ़ेगा, वहीं यवासवनियों में जौ की मांग होने से किसानों द्वारा जौ का अत्यधिक उत्पादन किया जा सकेगा और उसका उपयोग यवासवनियों में होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। इन यवासववनियों की स्थापना से रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे तथा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा साथ ही बीयर के उत्पादन में प्रयोग होने वाले अन्य पैकेजिंग मैटेरियल तैयार करने वाली औद्योगिक इकाईयों को भी लाभ होगा और आबकारी राजस्व  में भी वृद्धि होगी।

स्थापित होने वाली यवासवनियों में जनपद सम्भल के बबराला में बेस्टिबू्र अल्कोवबेप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से यवासवनी की स्थापना की जा रही है। इस यवासवनी की स्थापना में लगभग 150.30 करोड़ रूपये का निवेश होगा और 10 लाख हेक्टोलीटर बीयर का उत्पादन प्रतिवर्ष किया जा सकेगा।  इस यवासवनी की स्थापना से 400 नवयुवकों को प्रतिदिन रोजगार का अवसर प्राप्त होंगे। इसी प्रकार दूसरी यवासवनी जनपद सोनभद्र के अहरौरा में मेसर्स वालोप बू्रइंग कम्पनी नाम से स्थापित की जा रही है, जिसकी बीयर उत्पादन क्षमता 48 हजार हेक्टो लीटर वार्षिक होगी और इस ब्रिवरी की स्थाापना में 30 करोड़ रूपये का निवेश होगा तथा 40 नवयुवकों को प्रतिदिन रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। एक अन्य यवासवनी बैरागी ब्रिवरीज, सोमैया नगर, देवा रोड, बाराबंकी में स्थापित की जा रही है जिसमें 2 लाख हेक्टो लीटर वार्षिक बीयर का उत्पादन किया जायेगा और जिसमें 30 करोड़ रूपया का निवेश होगा और 252 नवयुवकों को प्रतिदिन रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. द्वारा बताया गया कि इन तीनों यवासवनियों की स्थापना से प्रदेश में कुल रू0 210.30 करोड़ का निवेश, निवेशकों द्वारा किया जायेगा। इन यवासवनियों में 12.48 लाख हेक्टोलीटर बीयर का उत्पादन प्रतिवर्ष किया जायेगा तथा 692 बेरोजगारों को प्रतिदिन रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यवासवनियों द्वारा बीयर के उत्पादन में लगभग 1.88 लाख कुन्तल जौ का खपत किये जाने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें इसका समुचित लाभ मिल सकेगा। इन यवासवनियों की स्थापना और बीयर के उत्पादन से बारदाना का निर्माण करने वाली औद्योगिक इकाईयॉं भी लाभान्वित होंगी तथा इन इकाईयों में अतिरिक्त  रोजगार सृजित होंगे तथा आबकारी राजस्व के रूप में लगभग 1750 करोड़ रूपये की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage