आगामी 31 अक्टूबर 2021 को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ मनाए जाने के दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के साथ ही आगामी 31 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनकी जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में पूरे उत्साह, उमंग, एवं हर्षोल्लास के साथ कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अंतर्गत मनाए जाने के लिए प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त, समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र जारी किया है।

प्रमुख सचिव भाषा विभाग जितेन्द्र कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाया जाने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का पाठ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों तथा अन्य एजेंसियों के द्वारा 31 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त रूप से मार्च-पोस्ट का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर होने वाले समारोहों में साइकिल रैलियों/मोटर साइकिल रैलियों का भी आयोजन किया जायेगा। प्रातः 08 बजे प्राइमरी विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली का आयोजन किया जायेगा। सरदार बल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर, 2021 को निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि में आयोजित करायी जाय। छात्रों द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी किया जाय। सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से स्थानीय समारोह स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा। इस अवसर पर ’’राष्ट्र के लिए दौड़’’ ;त्न्छ थ्व्त् ज्भ्म् छ।ज्प्व्छद्ध का भी आयोजन किया जायेगा।

प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सरदार पटेल जयंती को भव्यता पूर्वक मनाये जाने के लिए प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जी0पी0ओ0 पार्क स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाये। विधान भवन के सामने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाय, जिसमें अन्य गणमान्य लोगों के साथ सचिवालय कर्मियों को भी बुलाया जाय। इस अवसर पर पुलिस, पी0ए0सी0, सेना एवं होमगार्ड्स के जवानों तथा सिविल डिफेन्स के लोगों को भी सम्मिलित करते हुए मार्च पास्ट का आयोजन किया जाय। इस दौरान मार्च पास्ट के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों/विभागों की झांकियां भी सम्मिलित होगी। 75 मोटरसाइकिलों की एक मोटरसाइकिल रैली निकाली जाय और जिसका समापन काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर होगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर का पावन दिवस न केवल राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में बल्कि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी पूरे देश में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। यह भारत की सुरक्षा, एकता और अखण्डता को मजबूत करने एवं अक्षुण्ण बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर प्रदान करता है।

राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निम्नवत् शपथ का पाठ ग्रहण कराया जाएगाः-
‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती हूं।‘‘

Related Articles

Back to top button
btnimage