नोएडा विधायक पंकज सिंह का लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन: अभय उपाध्याय

भाजपा उ०प्र० के उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन लखनऊ में तमाम जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने दोपहर 2:00 बजे पंकज सिंह की दीर्घायु के लिए हनुमान सेतु में रुद्राभिषेक का आयोजन किया एवं उसके बाद सायं 5:00 बजे से हनुमान सेतु में ही सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा पंकज सिंह पूरे उत्तर प्रदेश में हम जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है और हम सभी लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं, पंकज सिंह जी स्वस्थ रहे एवं दीर्घायु हो और उनका मार्गदर्शन समय समय पर हम सभी युवाओं को मिलता रहे इसलिए तमाम धार्मिक आयोजन आज किए गए।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, घनश्याम अग्रवाल, पार्षद पम्मी तिवारी, राघवराम तिवारी, पृथ्वी गुप्ता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, पार्षद पम्मी तिवारी, भाजयुमो नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, सौरभ तिवारी, वैभव सिंह नगर मंत्री अतुल सिंह, आशुतोष तिवारी, कुणाल शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा एवं युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।









