लोकसभा-2024, पदयात्रा और जन मुद्दों पर आंदोलन से जनता में पैठ बनायेंगे : अजय राय

• कांग्रेस के वरिष्ठ नेता – कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, आपकी मेहनत फलीभूत होने का चुनाव है, पदयात्रा और जन मुद्दों पर आंदोलन से जनता में पैठ बनायेंगे, 2024 का लोकसभा – अजय राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

• पांच महीने का समय लोकसभा चुनाव 2024 बहुत महत्वपूर्ण , संगठन और जिला अध्यक्ष और कमेटी में वरिष्ठ नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सुझाव को देगें तरजीह, – अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री

• आम आदमी के अधिकार और संविधान पर खतरा 2024 का चुनाव लोगों के अधिकार को बचाने की लड़ाई है – तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव

• प्रदेश में 2024 में होगा बदलाव, प्रदेश की जनता ने भाजपा और योगी को हटाने का मन बना लिया है, भाजपा में आपसी कलह चरम पर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैबिनेट में और BJP के कार्यक्रमों में नही जाते, सरकार की गुटबाजी में प्रदेश की व्यवस्था बदहाल – अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री

लखनऊ, 16 नवंबर 2023।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार को लेकर भी मंथन हुआ.

प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी, और प्रदेश के पूर्व जिला और पूर्व शहर अध्यक्ष शामिल हुए और अपने सुझाव व विचार रखे, बैठक में नेताओं ने संगठन मजबूती पर अपने सुझाव दिए और संगठन एवं जिला कमेटियों में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समायोजन और सुझाव को तरजीह के सुझाव आए, साथ ही आंदोलन और पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच पैठ बनाने के सुझाव पर भी रणनीति बनाने पर सहमति बनी, बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखें व भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की वादाखिलाफी से जनमानस में बढ़ती नाराजगी पर चर्चा हुई और आम जनमानस में पैठ बनाने को लेकर पार्टी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश भर से आए सभी पूर्व पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आपने पार्टी को अच्छा खासा समय और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बैठक में आए युवाओं से लेकर 83- 84 साल के बुजुर्ग जितनी ऊर्जा से अपने सुझाव दे रहे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में रुचि ले रहे हैं उससे यह तय हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी 2024 में प्रदेश में बदलाव करेगी , लोकसभा चुनाव में 5 महीने का समय बचा है आप सभी वरिष्ठ जनों से मेरा अनुरोध है कि कांग्रेस नेतृत्व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा .मल्लिकार्जुन खरगे जी को मजबूत करने, राहुल गांधी जी ने जो इस देश को जोड़ने में भारत जोड़ो यात्रा निकाली उसमें जो आपका अपार समर्थन मिला उसे सकारात्मक रूप से और ताकत देने के लिए, हमारी प्रभारी प्रियंका गांधी जी की मेहनत को साकार करने के लिए इतने कम समय में बड़ी मेहनत की जरूरत है, हमारे नेता देश के संविधान को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के साथ आम आदमी के अधिकारों के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं, आप सभी को इसे आगे बढ़ाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है, आपके जो भी सुझाव हैं उनको तरजीह दी जाएगी, हम संगठन जिला कमेटी में वरिष्ठ नेताओं के समायोजन और उनके सुझाव को प्राथमिकता से पूरा करेंगे, पार्टी का इस समय प्रदेश में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम दलित गौरव यात्रा चल रही है इसमें आप सभी से भी अनुरोध है की अपनी सक्रियता से इस कार्यक्रम को और ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने का कार्य करें, प्रदेश में दलित समाज इस यात्रा के माध्यम से बहुत तेजी से जुड़ रहा है आप सभी की सक्रियता से इस अभियान को और तेजी मिलेगी,  मुझे गर्व है कि यहां पर आप बिना पद के जिस ऊर्जा से उपस्थित हुए हैं यही ऊर्जा 2024 में इस देश की एकता भाईचारा को मजबूत करते हुए सत्ता परिवर्तन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये से हर आदमी परेशान है, सभी अंदर से भाजपा को बदलने का मन बना चुके हैं, और भाजपा के अंदर भी जबरदस्त अंतर कलह मची हुई है ,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सरकार की कैबिनेट मीटिंग में नहीं जाते हैं, भाजपा के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे हैं, सरकार और भाजपा संगठन में जबरदस्त गुटबाजी सड़क पर दिख रही है जिसकी वजह से प्रदेश की जनता पिस रही है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश की चिंता नहीं है ना लोगों की चिंता है, वह दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में झूठे आरोप मढ़ रहे हैं, और उत्तर प्रदेश अपराध भ्रष्टाचार का जंगल राज बन गया है। यही सही समय है सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है पार्टी कार्यक्रमों & पार्टी नेतृत्व की बात को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच में ले जाकर 2024 में केंद्र की सत्ता में कांग्रेस को पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा पार्टी के सभी मेहनती जुझारू नेताओं का आगामी लोकसभा 2024 में महत्वपूर्ण रोल है, हम सभी की घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों को बताने की हम सब की जिम्मेदारी है, देश का माहौल बहुत तेजी से बदल रहा है , उत्तर प्रदेश के जनमानस की सोच और समर्थन हमारे साथ है, जनता को कांग्रेस से ही उम्मीद है, प्रदेश का प्रत्येक वर्ग परेशान है चाहे वह दलित हो, युवा हो, किसान हो या आम छोटे व्यापारी, सभी भाजपा सरकार को केंद्र से हटाने का मन बना चुके हैं।

प्रदेश महासचिव/प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रति पूरे देश का नजरिया बहुत सकारात्मक के साथ बदल रहा है और कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति देश का प्रत्येक वर्ग चाहें वह दलित हो , या युवा, पिछड़े, महिलाएं सभी बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही लोगों के लिए सड़क पर लड़ रही है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़ा हो उनका हौसला बढ़ाएं,उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पूर्व पदाधिकारी के बैठक में पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेई ने अपने सुझाव रखे, और पूर्व सांसद सैदुल्ला, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान, हरदोई के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, फर्रुखाबाद पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कानपुर से कल्पेश, मधु राय, अनुसुइया शर्मा, सहित अन्य नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपने सुझाव और विचार प्रदेश नेतृत्व को दिए।

संगठन की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी एवं राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव / प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय ,प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल प्रदेश संगठक डा प्रमोद पाण्डेय , प्रदेश प्रवक्ता सी. पी. राय  सहित पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी और पूर्व जिला और पूर्व शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage