भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर कौन कहाँ करेगा बैठक?

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर बैठकें प्रारम्भ कर दी है। विजय लक्ष्य लेकर तैयार की गई रणनीति को बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का अभियान प्रारम्भ करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धार्थनगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कानपुर देहात एव कानपुर नगर की बैठकों में चुनावी मंत्रणा करेेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 8 जनवरी को सिद्धार्थ नगर तथा 7 जनवरी को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कानपुर देहात एवं कानपुर नगर की संयुक्त बैठकों में विजय का लक्ष्य लेकर पहुंचेगें।

इसके साथ ही 7 जनवरी को प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) भवानी सिंह व गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह संतकबीर नगर, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य लखनऊ, अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र बहराइच में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रवास पर रहेगें।

वहीं 8 जनवरी को प्रदेश सह-प्रभारी सत्या कुमार कन्नौज व संजीव चैरसिया गौतमबुद्ध नगर, प्रदेश सह-महामंत्री(संगठन) कर्मवीर जी व प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर मेरठ, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य हरदोई, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी आगरा, अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र श्रावस्ती, कानपुर क्षेत्र अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह औरैया, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव सोनभद्र में पंचायत चुनाव विजय पर चर्चा करेगें।

Related Articles

Back to top button
btnimage