उन्नाव जिला पंचायत की बैठक संगीता सिंह सेंगर अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सम्पन्न

उन्नाव।

उन्नाव जिला पंचायत की बैठक में संगीता सिंह सेंगर,अध्यक्ष जिला पंचायत, उन्नाव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहूत की गयी। जिसमें अध्यक्ष, जिला पंचायत की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सदन में विगत बैठक की कार्यवाही पुष्टि हेतु रखी। जिस पर सदन द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी।

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुमोदन पर विचार हेतु सदन में रखा गया। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 अनुमोदित किया गया तथा अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उन्नाव द्वारा मूल बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुमोदन पर विचार हेतु सदन रखा गया। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से मूल बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 अनुमोदित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा जिला पंचायत, उन्नाव के क्षेत्रान्तर्गत संचालित ईट भट्ठा, टाईल्स, खपरा, चूना व सुर्खी भट्ठी के संचालन हेतु प्रचलित उपविधि के लाइसेंस दरों में संशोधन पर विचार एवं जिला पंचायत, उन्नाव के क्षेत्रान्तर्गत संचालित पशु मेला, पशु बाजार, पशु पैठ अथवा पशु प्रदर्शिनी के संचालन हेतु प्रचलित उपविधि के लाइसेंस दरों में संशोधन पर विचार हेतु सदन में रखी गयी। जिस पर सदन द्वारा उपरोक्त उपविधियों के लाइसेंस दरों में संशोधन की सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।

जिला पंचायत की बैठक में अन्य विभागों द्वारा करायें जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान राम खेलावन, सदस्य, जिला पंचायत ने सदन को अवगत कराया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अब इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प नहीं दिये जा रहे हैं उसके स्थान पर घर-घर नल द्वारा जल आपूर्ति की व्यवस्था की योजना सरकारों की चलायी जा रही है परन्तु जल निगम विभाग द्वारा योजना की जानकारी मा0 सदस्यों/जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गयी है। धीरेन्द्र कुमार,विनोद कुमार लोधी, उपासना,  राम जानकी, योगेष,उदय प्रताप सिंह, विनोद सेठ,ओम प्रकाष, तथा ब्लॉक प्रमुखों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्यायें सदन में रखी गयी, जिनमें मुख्य रूप से चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम से सम्बन्धित विषयों को रखा गया, जिस पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा मा0 सदस्यों को उनके द्वारा उठायी गयी समस्याओं पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत, उन्नाव द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को मा0 सदस्यों द्वारा उठायी गयी समस्यों का निराकरण कर मा0 सदस्यों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पंचायत की बैठक में मुख्य रूप से  बम्बा लाल दिवाकर, विधायक,  पुष्पा, श्रीमती सीमा, ब्लाक प्रमुख तथा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिषाशी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहें। बैठक का संचालन श्री वी0के0 सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उन्नाव द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage