13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न स्कूलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी

13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। मतदाता दिवस के अवसर पर प्रभारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमें स्वतंत्र /निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुये पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कराने का संकल्प लेना चाहिये। साथ ही मतदान निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुयी थी तथा वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता दिवस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम भी मिल रहा है कि मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुयी है, उन्होंने मतदाताओं से अपील की वो मतदाता सूची में अपना नाम अवश्यक जुड़वायें।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था। वर्ष 2011 से देश में 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम लोग 13वें अर्न्तराष्ट्रीय दिवस के रूप में मना रहे है। वर्ष 2023 में तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की ”थीम” वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेगें हम हैं।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) मनाने का मुख्य उदेश्य निर्वाचन विषयों में जागरूकता लाना और मतदाता पंजीकरण को विशेषकर नए-नए पात्र बने व्यक्तियों के लिए बढ़ावा देना आसान बनाना और इष्टतम रूप देना है। आयोग द्वारा चार अर्हता तिथि है- 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई या 01 अक्टूबर में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है तो वह मतदान के रूप में तैयार है और सूचना की तारीख से अग्रिम, प्रारूप में निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकेगा और उस पर संबंधित अर्हता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार और विनिश्चय किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, विलोपित कराने एवं संशोधन कराने हेतु संबंधित फार्म ऑनलाइन एन०वी०एस०पी वोटर हेल्प लाइन ऐप वोटर पोर्टल पर भर सकते हैं। संबधित फार्म अपने बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर भी जमा कर सकते हैं। *फार्म-6-नये मतदाताओं द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु।
* फार्म 6ए प्रवासी मतदाताओं द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु।
*फार्म 6बी – निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए आधार संख्या की सूचना।
* फार्म – 7 – विद्यमान निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने ध् हटाने के प्रस्ताव के लिए आक्षेप हेतु।
* फार्म-8- निवास स्थानान्तरण/विद्यमान निर्वाचक नामावली/ई०पी०आई०सी० प्रतिस्थापन /दिव्यांगजन चिन्हांकित करने हेतु ।
*बी० एल०ओ० जो क्षेत्र में आयोग के प्रतिनिधि होते हैं, मतदाता पंजीकरण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
*बी०एल०ओ० गरूड ऐप के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य यथा मतदान केन्द्र की जीपीएस निर्देशांक दर्ज करना, घर-घर सर्वेक्षण करना, निर्वाचकों की ओर से फार्म जमा करना, ए०एम०एफ पर फीडबैक लेना, मतदान केन्द्र की फोटो जोड़ना/अपडेट करना करते हैं।
*बी०एल०ओ० को प्रोत्साहित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने बी०एल०ओ० ई-पत्रिका को लाँच किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 01 अगस्त 2022 से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर लिंकिंग का कार्य मा० आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कुल 11 मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (08 राष्ट्रीय एवं 03 राज्जीय) है। प्रदेश में 1,61,203 पोलिंग स्टेशन है। प्रदेश में कुल 15,04,67.489 मतदाता है। मतदाता सूची में प्रदेश का जेण्डर रेशियो 867 है। 18-19 आयुवर्ग के मतदाता 12,77,154 है। ई0आर0नेट पर कुल 11.03 लाख दिव्यांग मतदाता चिन्हित है। आयोग के निर्देशानुसार पी0एस0ई0 (फोटो सिमिलर इन्ट्रीज) एवं डी0एस0ई0 (डेमोग्राफिकल सिमिलर इन्ट्रीज) के माध्यम से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कार्यवाही की जाती है। मतदाताओं की सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर-1950 है।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में अपने सम्बोधन में कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिससे सभी मतदाता सशक्त, सर्तक, सुरक्षित एवं जागरूक होकर अपना मतदाता करें तथा नये युवा मतदाताओं को मैं हार्दिक बधाई देता हूं कि वह मतदाता बने है और आने वाले निर्वाचन में वह शतप्रतिशत मतदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करायेगें। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना एक अधिकार है जिसके साथ एक जिम्मेदारी भी प्रत्येक मतदाता पर आती है। उन्होंने कहा कि अधिकार और जिम्मेदारी दोनों का बोध होना जरूरी है। नये युवा जो अपने मतदान का प्रयोग करेगें उनको मैं बधाई देता हूं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के सराहनीय कार्य की भी प्रशन्सा करता हूं। जिलाधिकारी द्वारा मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी गई।
इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-169 बी0के0टी0 लखनऊ में 25 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस में कार्ड वितरण हेतु मतदाता का विवरण 169 बी0के0टी0- अंशिका सिंह, 169 बी0के0टी0- अनुष्का वर्मा, 173 लखनऊ पूर्व- मोहम्मद शाद, 173 लखनऊ पूर्व- पोबित्रा सरदार, 169 बी0के0टी0-वेदांशी वर्मा, शिवम शर्मा, 173-लखनऊ पूर्व-इशिता आर्या, अंकित भारती, 169 बी0के0टी0- राहुल यादव, मनीष सिंह वितरण किये गये। तनुश्री मिश्रा स्पेशल मेंसन गीत प्रतियोगिता राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 2022, शालूभारद्वाज स्पेशल मेंसन स्लोगन प्रतियोगिता 2022 में पुरस्कृत किये जाने वाले बी0एल0ओ0 की लिस्ट- 168 मलिहाबाद- प्रा0वि0 अमृत खेड़ा कक्ष सं0 1 नाम बृज कुमार पदनाम-शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 168 मलिहाबाद-121 प्रा0वि0 बांझी कक्ष सं0 1 नाम ब्रहम किशोर पदनाम-शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 168 मलिहाबाद-363 प्रा0वि0 बख्तावर खेड़ा नाम- राम गोपाल पदनाम-शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 169-बक्शी का तालाब 123-प्रा0वि0 दिगोई क0सं0 2 पदनाम-शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 169-बक्शी का तालाब 417-पू0मा0वि0 मलेशेमऊ कं0सं0 2 नाम- मो0 आसिफ पदनाम- शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 170-सरोजनीनगर 67 पू0मा0वि0 हरौनी नाम- नरेश चन्द्र पदनाम-रोजगार सेवक  जनपद लखनऊ। 170-सरोजनीनगर 576-प्राथमिक विद्यालय शिवगुलाम खेड़ा स्थित गढ़ी मजरा परवर पश्चिम नाम- अनिल कुमार गौतम पदनाम- अनुदेशक जनपद लखनऊ। 174-लखनऊ मध्य 86-लक्ष्मी नारायण भगवती विद्या मन्दिर दीपाली निगम पदनाम शिक्षा मित्र जनपद लखनऊ। 175-लखनऊ कैन्टोनमेन्ट 27-गया प्रसाद धर्मशाला मुन्नेलाल धर्मशाला रोड़ चारबाग लखनऊ नाम- नरेन्द्र पाल पदनाम-प्लांट आपरेटर जनपद लखनऊ। पुरस्कृत किये जाने वाले राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवकों ने कुल- 07 छात्रों को मतदाता जागरूकता हेतु बढचढ़ कर भाग लिया और प्रर्दशनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
मतदाता जागरूकता हेतु हीरा लाल यादव, अ-इस्लामिया डिग्री कालेज, जय नारायण पी0जी0 कालेज, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज, गुरू नानक गर्ल्स डिग्री कालेज, करामत हुसैन मुस्लिम डिग्री कालेज, अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री काजेल, आई0टी0 कालेज, अवध गर्ल्स डिग्री कालेज, शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कालेज, महाराजा बिजली पासी महाविद्यालय, अमीरूद्दौला इस्लामिया डिग्री कालेज ने कालेजों द्वारा निम्न स्टाल लगाये गये। दिव्यांजन द्वारा लगाये गये स्टाल को सान्त्वनां पुरूस्कार दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थिति प्रभारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतनेश सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर, अर्न्तराष्ट्रीय/राष्ट्रीय ख्याति प्राप्ति धावक ब्राण्ड अम्बेस्डर सुधा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार मिश्र,अभय किशोर सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage