वरदान इंटरनेशनल एकेडमी ने लखनऊ कमिश्नर को दिया धन्यवाद

लखनऊ।
करोना आपदा के चलते अन्य सभी क्षेत्रों और संस्थाओं की भाँति निजी विद्यालयों पर भी भारी संकट आ पड़ा है। अचानक ही ऑनलाइन शिक्षा आरम्भ करने की स्थिति आने पर भी लगभग सभी विद्यालयों ने बच्चों को भरसक प्रयास कर यथासंभव अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करी है। सभी ज़रूरतमंद अभिभावकों को स्वयं आगे बढ़कर ज़रूरत के अनुसार छूट भी दी है। लेकिन इस पर भी बहुत से अभिभावक पूरी छूट के लालच में अनावश्यक क्रोध व विरोध दिखा रहे हैं और विद्यालय के स्टाफ़ के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। इन स्तिथियों के चलते कई विद्यालयों में धरना प्रदर्शन भी हो चुका है।

इसी क्रम में वरदान इंटरनेशनल एकेडमी, ख़र्गापुर, गोमती नगर में भी शुक्रवार को पता चला कि सोमवार 21/09/2020 को विद्यालय परिसर के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सूचना विद्यालय ने तत्काल अनेडेड प्राइवेट स्कूल असोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को दी। असोसिएशन के सभी सदस्यों ने वरदान इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक जीवन खन्ना व प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना का पूरा साथ दिया और शनिवार को ही लखनऊ कमिशनर सुजीत पांडेय को इस समस्या से निस्तारण पाने के लिए ज्ञापन दिया। जिन्होंने तत्काल विद्यालयों पर आए इस संकट को अपने सज्ञान में लिया। उनकी इस सक्रियता व त्वरित कार्यवाही के कारण आज विद्यालय में पूरी क़ानून व्यवस्था बनी रही व कोई धरना प्रदर्शन नहीं हो पाया।
वरदान इंटरनेशनल एकेडमी और अनेडेड प्राइवट स्कूल असोसिएशन के सभी सदस्य कमिशनर ओफ़ पोलिस सुजीत पांडेय का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।








