एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तर प्रदेश : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

लखनऊ (24 जुलाई, 2019)। #UPCM_NEWS, अनुपूरक बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में किया गया उदघोष अभिनन्दनीय है। भाजपा प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सदन में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधन का स्वागत करते हुए कहा कि दिव्य भव्य कुम्भ के अभूतपूर्व आयोजन से लेकर यूपी दिवस कार्यक्रम, प्रवासी भारतीय दिवस, उत्तर प्रदेश निवेश समिट जैसे अनेक कार्यक्रमों की अभूतपूर्व अभिनन्दनीय सफलता और प्रदेश की सम्मानित जनता के उत्साहपूर्ण समर्थन ने यह प्रमाणित कर दिया है कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश अपने उर्जावान संकल्पशील मुख्यमंत्री नेतृत्व में देश के अग्रगणी राज्यों को श्रेणी अपना स्थान बना लेगा। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनकर अपनी महती भूमिका अभिनीत करेगा। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कथन सर्वथा अभिनंदनीय है कि प्रदेश का एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनना असम्भव नहीं। उन्होंने कहा प्रदेश के औद्योगिक विकास की योजनाएं जिस तरह से तेजी के साथ साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही वह उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा को मजबूती प्रदान करेगा। वहीं वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की योजना पर लगातार किया जा रहा कार्य समृद्ध व खुशहाल उ.प्र. को साकार करेगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश द्वारा आयोजित निवेश समिट में प्राप्त प्रस्तावों पर और तेजी के साथ धरातल पर साकार होती औद्योगिक परियोजना जहां प्रदेश में लगातार रोजगार के अवसरों को बढ़ा रही है। सरकारी खजाने को मजबूती प्रदान कर रही है। वहीं आगामी 28 जुलाई को सम्पन्न होने वाली दूसरी ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रति उद्योग जगत के बढ़ते रूझान व भरोसे का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज सड़क कनेक्टीविटी की बात हो, एयर कनेक्टिविटी हो, प्रचुर विद्युत उपलब्धता हो या विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, बुनियादी ढांचा का विकास हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन में शौचालय का निर्माण, किसान कर्जमाफी से लेकर किसान सम्मान योजना, स्वास्थ व शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे बेहतर परिणामों उ.प्र. सरकार के नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति नीति का परिणाम है। पारदर्शी नीति व भ्रष्टाचार मुक्त उ.प्र. के लिए किये जा रहे सरकार के कार्य और विकास व सुशासन की तेजी से होता विकास व उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने की मुख्यमंत्री के कदम का प्रदेश अभिनन्दन करता है।








