विश्व मात्स्यिकी दिवस पर उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0 लखनऊ को किया जायेगा सम्मानित

विश्व मात्स्यिकी दिवस 21 नवम्बर, 2021 के अवसर पर भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, मत्स्य पालन विभाग एवं राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद के तत्वावधान में भुवनेश्वर उड़ीसा में मत्स्य सेक्टर में अग्रणी भूमिका एवं उत्कृष्ट कार्य सम्पादित करने वाले राज्य/व्यक्ति/संगठनों को सम्मानित किये जाने हेतु आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य से उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, लखनऊ द्वारा सम्पादित किये गये उतकृष्ट कार्यों के परिणाम स्वरूप भारत सरकार द्वारा उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, लखनऊ को  Best inland Quasi-Government Organization के रूप में सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें  प्रमाण-पत्र के साथ वित्तीय पारितोषिक के रूप में रू0 5.00 लाख एक शाल एवं मोमेन्टों प्राप्त होगा।

यह जानकारी विशेष सचिव, मत्स्य एवं निदेशक मत्स्य डा0 सरोज कुमार द्वारा दी गई। उन्होंनें बताया कि प्रदेश के जनपद बाराबंकी के मत्स्य पालक मोहम्मद आसिफ सिद्दकी को मात्स्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा मोहम्मद आसिफ सिद्दकी को  Best inland fish farmer सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें मोहम्मद आसिफ सिद्दकी को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र के साथ-साथ वित्तीय पारितोषिक के रूप में रू0 2.00 लाख, एक शाल एवं एक मोमेंटों प्राप्त होगा। प्रदेश में मत्स्य सेक्टर में उद्यमिता के विकास की श्रेणी में जनपद गाजियाबाद के उद्यमी रजनीश कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा उन्हें  ठमेज म्दजतमचतमदमनत.चतवचतपमजंतल पितउ के रूप में सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें उन्हें  प्रमाण-पत्र के साथ-साथ आर्थिक पारितोषिक के रूप में रू0 1.00 लाख एवं एक शाल एवं मोमेन्टों प्राप्त होगा।

विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, मत्स्य पालन विभाग एवं राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद के तत्वावधान में भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित सम्मान समारोह में उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, लखनऊ की ओर से कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने हेतु संघ के सभापति वीरू साहनी एवं प्रबन्ध निदेशक मोनिषा सिंह द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, साथ ही प्रदेश से उत्कृष्ट मत्स्य पालक कृषक के रूप में सम्मान प्राप्त करने हेतु मोहम्मद आसिफ सिद्दकी, जनपद बाराबंकी एवं उत्कृष्ठ उद्यमी के रूप में सम्मान प्राप्त करने हेतु रजनीश कुमार, जनपद गाजियाबाद द्वारा  प्रतिभाग किया जा रहा है।

प्रदेश में मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट मत्स्य पालक/उद्यमी एवं मत्स्य सहकारी संघ के राष्ट्र स्तर पर सम्मानित होने पर प्रमुख सचिव, मत्स्य उ0प्र0, शासन सुधीर कुमार गर्ग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रदेश के मत्स्य पालकों को बधाई दी गयी है। इस अवसर पर प्रदेश को उक्त पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेश के मत्स्य पालकों/मत्स्य उद्यमियों/व्यवसायियों एवं मात्स्यिकी क्षेत्र से जुड़ी समस्त संस्थाओं को बधाई देते हुये प्रदेश को मत्स्य सेक्टर में और आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage