नगर विकास मंत्री ने झांसी में 27 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

झांसी।
झांसी पहुँचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने आज झांसी के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने भेंट की। ततपश्चात नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की।

समीक्षा बैठक के बाद नगर विकास मंत्री ने 27 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि झांसी हमारे प्रदेश का एक गौरवशाली स्थान है गौरवशाली महानगर है, उसका गौरव बना रहे और कैसे उसमे चार चांद लगे? उसके लिए नगर विकास विभाग और नगर निगम मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।

उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार बनने से पहले नगर निगम को उतना सहयोग तत्कालीन सरकार ने नहीं मिलता था तब स्वच्छ्ता रैंकिंग में झांसी 169वे नंबर पर थी। विगत 2 वर्षों में 60 और 68 नंबर पर आ गई और विगत वर्ष पूरे देश में ये 27वे नंबर पर थी मेरी ऐसी अपेक्षा है कि इस वर्ष झांसी टॉप 10 में शामिल हो और पूरे देश मे मिशाल बने।

उन्होंने कहा 2014 में थर्ड फेश ने झांसी का सिलेक्शन हुआ था। जब प्रदेश में मोदी की सरकार बनी, तब देश भर में 100 महानगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया। जिसमें 10 महानगर उत्तर प्रदेश के थे जिसमें से एक झांसी भी थी और नगर निगम उत्तर प्रदेश में 17 ओर 7 जो शेष रहते थे। उनके लिए योगी ने कहा कि राज्य के खर्चे पर उनको स्मार्ट सिटी बनाएगे और उनको राज्य स्मार्ट सिटी घोषित किया।

आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश के 17 महानगर स्मार्ट सिटी के रूप में घोषित होंगे। थर्ड फेस में झांसी का सिलेक्शन हुआ और जितने महानगरो का सिलेक्शन स्मार्ट सिटी के रूप में थर्ड फेश में हुआ था जिसमे उसमे से झांसी नंबर 1 है उन कार्यो की प्रगति दिख रही है. स्मार्ट सिटी का मुखय घटक ICCC है जब वह पूर्ण होकर चलेगा तो 2 दर्जन चीजो को मोनिटरिंग वहाँ से होगी। जिसमें ये भी पता चलेगा कि किस वार्ड के कितने घरों से कचड़ा उठा या नहीं, साथ ही ये भी पता चल जाएगा। इसके बाद स्मार्ट सिटी के अन्य कार्य भी है जिसमे स्मार्ट सड़क,ऐतिहासिक इमारतों के आस पास विकसित करना जैसी चीजें धीरे धीरे आपको दिखेगी।

आज से एक दो दशक पहले कूड़े की इतनी विकराल समस्या नहीं थी जितनी कि अब है देश के प्रधानमंत्री ने ये आदेशित किया कि जितनी भी बड़ी फर्टिलाइजेशन कंपनी है वो पांच परशेन्ट कंपोज़ खाद की बिक्री जरूर करें अम्रत योजना साढ़े आठ सौ करोड़ रुपए की योजना है जोकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर मे नल से जल पहुँचेगा प्रधानमंत्री ने निजी शौचालयों के निर्माण का बीड़ा उठाया तो उन्होंने देश भर में 12 करोड़ शौचालय बन गए. जिसमे सवा दो करोड़ उत्तर प्रदेश में शौचालय बनकर तैयार हो गए।

वही उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने भेंट करके सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर नगर विकास मंत्री से समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया।

पत्रकारों से वार्ता के द्वारान उन्होंने बताया कि अब नगर निगम में बजट की कोई समस्या नही रहेगी और नगर निगम की जमीनों पर कब्जे की बात में उन्होंने बताया कि कोई गंभीर मुद्दा हो तो बताए हम कार्यवाही भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage