रासायनिक उर्वरकों, मशीनों और सज्जा उपकरण व संयंत्र मद में कुल 44.50 लाख रूपये स्वीकृत

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अन्तर्गत फसल कृषि कर्म मद में रासायनिक उर्वरकों एवं मशीनें और सज्जा उपकरण व संयंत्र मद में कुल 44.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी उप सचिव कृषि राधेश्याम ने देते हुये बताया कि शासन द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उप सचिव कृषि ने बताया कि शासन द्वारा यह निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उसी मद में किया जायेगा, जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत की जा रही धनराशि यदि किसी ऐसे खाते में रखी जाती है, जिससे ब्याज अर्जित हो, तो ब्याज की धनरसशि राजकोष में जमा करायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि यह भी निर्देश दिये गये हैं कि मशीनें एवं उपकरणों के क्रय हेतु संगत शासनादेशों में निर्धारित क्रय प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करते हुये ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय न्यूनतम आवश्यकता के आधार पर किया जाए।








