UPCM के राम-राज्य में इंस्पेक्टर हजरतगंज उड़ा रहा कानून की धज्जियां, फोटो-जर्नलिस्ट से की अभद्रता

रिपोर्ट – ऋषि कुमार शर्मा।
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।
UPCM के राम-राज्य में पुलिस और अपराधियों पर दबंगई का बुखार सर चढ़ कर बोल रहा है। राजधानी लखनऊ में आज सुबह मुख्यमंत्री की कवरेज के दौरान इंस्पेक्टर हजरतगंज ने प्रतिष्ठित फोटो-जर्नलिस्ट के साथ दबंगई से पेश आते हुए गाली-गलौज भी किया।

हैरानी की बात यह है कि UPCM की कवरेज के लिए एसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र की तैनाती होती है और आज कवरेज के दौरान मौके पर एसपी साहब मौजूद थे और प्रतिष्ठित फोटो-जर्नलिस्ट के साथ दबंगई से इंस्पेक्टर हजरतगंज के रवैये को देखने के बाद भी अनदेखा कर दिया। एसपी साहब की मौजूदगी में ऐसा कारनामा होना पुलिस महकमे पर सवाल खड़ा करता है।

आपको बता दे कि ये वही दबंग हजरतगंज इंस्पेक्टर है जिनकी बहस हमेशा लोक-भवन में कवरेज करने जा रहे पत्रकारों से होती रहती है। लेकिन आज तो इन्होने हद पर कर दी और मुख्यमंत्री की कवरेज के दौरान प्रतिष्ठित फोटो-जर्नलिस्ट को गाली दी। जिससे पत्रकारों और छायाकारों में रोष व्याप्त है।

अब सवाल ये उठता है कि क्या मुख्यमंत्री की कवरेज के दौरान ऐसे दबंग और अनुशासन-हीन पुलिसकर्मी की तैनाती क्यों की जाती है? क्या ऐसे पुलिसकर्मियों को मीडिया कवरेज में तैनात करना जरुरी है जिन्हें कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में मजा आता है?

हैरानी की बात है कि यह अनुशासनहीन इंस्पेक्टर खुद को DGP के यहाँ से हजरतगंज में तैनात होने का रौब दिखाता हैं।

अब देखना होगा कि प्रमुख सचिव सूचना और पुलिस महकमा इस अनुशासनहीन इंस्पेक्टर पर क्या कार्यवाही करता है या फिर लीपापोती में ही जुट जायेगा? साथ ही UPCM इस घटना पर क्या एक्शन लेते है ये तो आने वाला समय बतायेगा?

Related Articles

Back to top button
btnimage