UPCM ने केन्द्रीय पर्यटन सचिव के साथ बैठक में लिए अहम निर्णय

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज शास्त्री भवन में केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा के साथ बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश का सर्वाधिक सम्भावनाओं वाला राज्य है। काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य, विंध्याचल, शुक्रताल, दुधवा आदि का उदाहरण देते हुए UPCM ने कहा कि यहां पर प्राकृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक दृष्टि से पर्यटन विकास के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन सचिव से गोरखपुर, नैमिषारण्य एवं गोवर्धन तीर्थ (मथुरा) आदि के लिए भारत सरकार को पूर्व में प्रेषित प्रस्तावों के सापेक्ष धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

UPCM ने कहा कुम्भ-2019 के लिए नीति आयोग से अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं
UPCM ने कहा कि कुम्भ-2019 एक महत्वपूर्ण और विशिष्ट आयोजन है। इसका पौराणिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। प्रयागराज के कुम्भ में सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालु आतेे हैं। अभी से कार्य योजना बनाकर कार्य करने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों को इस आयोजन के लिए आकर्षित किया जा सकता है। राज्य सरकार इसे दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित करना चाहती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कुम्भ-2019 के लिए अतिरिक्त धनराशि नीति आयोग से प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं। समस्त देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों को कुम्भ-2019 में आमंत्रित किया जाए और उन्हें कुम्भ के महत्व से परिचित कराने वाली फिल्म दिखाई जाए।

पर्यटकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा हो
UPCM ने कहा कि कुम्भ में देश के सभी राज्यों से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाए। कुम्भ के पौराणिक, धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व को दर्शाने वाले लेजर शो कार्यक्रम तैयार कर दिखाए जाएं। पुलों की रेलिंग पर समुद्र मंथन आदि पौराणिक प्रसंगों से सम्बन्धित चित्रांकन कराया जाए। UPCM ने कहा कि प्रयागराज संगम तट स्थित किले को खाली कराने हेतु केन्द्रीय रक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित किया जाए। भारत सरकार की बेड एवं ब्रेकफास्ट योजना में आश्रमों को भी सम्मिलित किया जाए। UPCM ने कहा कि प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुधवा नेशनल पार्क के लिए कनेक्टिविटी की सुविधा सुनिश्चित तथा वहां पर पर्यटकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

केन्द्रीय पर्यटन सचिव ने प्रयाग कुम्भ की इन्टरनेशनल ब्राण्डिंग हेतु कुम्भ के ‘लोगो’ को अंग्रेजी भाषा में भी तैयार किये जाने का सुझाव दिया। UPCM ने इसे स्वीकार करते हुए ‘लोगो’ अंग्रेजी भाषा में तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुम्भ-2019 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।

UPCM केन्द्रीय पर्यटन सचिव के साथ बैठक करते हुए
UPCM केन्द्रीय पर्यटन सचिव के साथ बैठक करते हुए

UPCM ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन विकास हेतु स्वीकृत योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्य को शीघ्रता से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग पूरा किया जाए। कार्य में रुचि न लेने वाली निर्माण एजेन्सियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने UPCM को अवगत कराया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हैलीकाॅफ्टर द्वारा जाॅय राइड की व्यवस्था की जा रही है। वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, मथुरा, लखनऊ, नैमिषारण्य, इलाहाबाद, कुशीनगर आदि स्थलों के लिए कुल 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी, प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी सहित केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय और प्रदेश के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage