UPCM ने इलाहाबाद में कुम्भ मेला-2019 के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद)।
UPCM ने आज अपने इलाहाबाद भ्रमण के दौरान कुम्भ मेला-2019 के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कुम्भ के आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए इलाहाबाद में हो रहे निर्माण कार्यो को कुम्भ के पूर्व सम्पन्न कराने हेतु टाइमलाइन निर्धारित कर दी है। साथ ही, उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतने के निर्देश भी दिए।

UPCM इलाहाबाद भ्रमण के दौरान कुम्भ मेला-2019 के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए
UPCM इलाहाबाद भ्रमण के दौरान कुम्भ मेला-2019 के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

UPCM ने फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
UPCM ने हाईकोर्ट पानी टंकी के पास बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से फ्लाईओवर के निर्माण में तय की टाइमलाइन एवं अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

UPCM हाईकोर्ट पानी टंकी के पास बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए
UPCM हाईकोर्ट पानी टंकी के पास बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए

UPCM ने विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया
UPCM ने फायर बिग्रेड चैराहा पहुंचकर वहां पर किए जाने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल से प्राप्त की। इसके बाद UPCM ने बख्शी बांध की तरफ बन रही सड़क पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने S.T.P से कराए जा रहे सफाई कार्यों की पड़ताल की। उसके बाद UPCM संगम क्षेत्र पर भी गए और वहां होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी ली। UPCM को UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने स्थल से जुड़ी धार्मिक बातों को विस्तार से बताया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और मेयर अभिलाषा गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage