UPCM योगी ने प्रदेशवासियों को सन्त कबीरदास की जयन्ती पर हार्दिक बधाई दी

लखनऊ (16 जून, 2019)
UPCM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सन्त कबीरदास की जयन्ती पर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरदास एक महान सन्त और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को पारस्परिक सद्भाव और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। वे समरसता के सन्त थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सन्त कबीरदास जी ने रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज उठायी। उन्होंने जीवनभर सामाजिक आडम्बर तथा कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा लोगों में सामाजिक चेतना जगायी। वे श्रमजीवी थे, इसलिए उन्होंने लोगों को परिश्रम से जीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

UPCM ने कहा कि सन्त कबीरदास जी की शिक्षाएं वर्तमान में भी अत्यन्त प्रासंगिक हैं। उनके बताये मार्ग पर चलकर हम एक सुदृढ़ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage