UPCM योगी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की
लखनऊ (18 जून, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेटोंलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में बैठक की। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने PNG एवं CNG जैसे स्वच्छ ईधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के नगरों में PNG एवं CNG स्टेशनों की संख्या में वृद्धि का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय पेटोंलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को आश्वस्त किया कि ब्लेन्डिंग में एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। एथेनॉल के अधिकाधिक इस्तेमाल से तेल के आयात पर व्यय होने वाली विदेशी मुद्रा में बचत होगी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस -वे पर अतिरिक्त पेटोंल पम्प आवंटित किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे आदि एक्सप्रेस-वेज़ का निर्माण भी करा रही है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही इन पर यथा समय पेटोंल पम्प की स्थापना किया जाना भी आवश्यक होगा।
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के पेटोंल पम्प पर जन सुविधाओं को बढ़ा ने एवं पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था किए जाने का अनुरोध भी केन्द्रीय मंत्री से किया। उन्होंने कहा कि बायोफ्यूल प्लाण्टस को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्वच्छ ईधन प्राप्त हो। इसके लिए यदि आवश्यक हुआ तो प्रदेश सरकार नीति में बदलाव भी करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीशपुर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा अधिग्रहीत मालविका स्टील कारखाने में एप्रोच रोड और टाइटिल परिवर्तन के मामलों में प्रदेश सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
UPCM योगी नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करते हुए