UPCM योगी आदित्यनाथ कल खादी बोर्ड के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे

लखनऊ (25 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ कल 26 जुलाई, 2019 को स्थानीय डालीबाग स्थित खादी बोर्ड के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित एक दिवसीय लघु प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ करेंगे।

यह जानकारी प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग डा. नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि नवीन भवन के लोकार्पण से ठीक पहले मुख्यमंत्री द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क खादी ड्रेस का वितरण किया जायेगा।

इस मौके पर चाॅक और दोना पत्तल मशीन का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार में ब्याज उपादान के चेक और पी.एम.ई.जी.पी. ऋण स्वीकृत पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage