UPCM योगी आदित्यनाथ ने सेना के शहीद मेजर केतन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: 17 जून, 2019
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में जनपद मेरठ निवासी सेना के शहीद मेजर केतन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मेजर केतन शर्मा की शहादत को शत-शत नमन करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर केतन शर्मा के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद की स्मृति में इनके गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश व पूरा देश भारत माता के वीर सपूत के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage