UPCM कल “भारत के मन की बात” अभियान का शुभारंभ करेंगे

उत्तर प्रदेश (03 फरवरी 2019 )।
#UPCM_NEWS, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में "भारत के मन की बात" अभियान को 4 फरवरी को प्रारम्भ करेगी।

UPCM, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सहप्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम उत्तर प्रदेश में "भारत के मन की बात" अभियान का भाजपा राज्य मुख्यालय से सुबह 09ः15 बजे शुभारम्भ करेगें और "भारत के मन की बात" के वीडियों रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। भाजपा के वीडियों रथों के साथ सुझाव पेटियाँ भी रवाना होगी। देश के जन-जन के मन के विचारों को संकलित करने के लिए "भारत के मन की बात" अभियान आगे बढेगा जो भाजपा का पथ प्रदर्शन करेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage