UPCM बोले जो भारतीय संविधान का सम्मान नहीं कर सकते, वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं
उत्तर प्रदेश (20 अप्रैल, 2019)। UPCM ने कहा कि बसपा सुप्रीमो आज उनके लिए वोट मांग रही हैं जिन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर कितना गिर गया है यह इसका उदाहरण है।
UPCM ने कहा कि हमने वादा किया था कि गन्ना किसानों को मूल्य भुगतान देंगे और हमने मूल्य भुगतान दिलाया। हमसे पहले की सरकार के समय में ऐसे कार्य क्यों नहीं किए गए। UPCM ने कहा कि मतदान के पहले दो चरणों की सभी 16 सीटें भाजपा जीत रही है। भाजपा तीसरे चरण की भी सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब होगी।
UPCM जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। अपार जनसमूह में जयश्री राम और जय बजरंगबली के साथ साथ भारत माती की जय के जयकारे लग रहे थे। उन्होंने भी जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। UPCM शनिवार को बिजनौर, फर्रुखाबाद और कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा को महामिलावटी गठबंधन बताया। UPCM ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश विरोधी ताकतों का समर्थन दिया है, जो देश के लिए बड़ा घातक है। वक्त आ गया है कि लूट और खसोट करने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाए।
UPCM ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बिजनौर और मुरादाबाद में गुंडागर्दी होती थी। हमारी सरकार ने प्रदेश से गुंडों का सफाया किया। उस समय भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी। अब पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है। यह सब हमारी सरकार में संभव हो पाया है। देश में हर किसी की जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है और भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा हम जाति और मजहब देखकर कार्य नहीं करते, हमारी प्राथमिकता विकास है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।
UPCM ने कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर अपनी बात दोहराई कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था इन लोगों ने कभी गरीब किसानों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की बात नहीं की।
UPCM ने कहा कि पिछली सरकार ने 6 साल का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने दो साल में ही किसानों को 64 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को इस सत्र का भुगतान हो जाएगा, नहीं तो भुगतान न करने वाले मिल मालिकों को जेल जाना पड़ेगा।
UPCM ने कहा कि जो भारत में संविधान का सम्मान नहीं कर सकते है वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं। मैं आपसे वोट डालने की अपील करने आया हूं। हम आपको सुरक्षा देंगे। देश में इस वक्त जो चुनाव हो रहे हैं वो केवल सांसद का चुनाव नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव है। पीएम के रूप में कौन खुशहाली दे सकते है। इसे आप बेहतर जानते हैं।
UPCM ने कहा कि 2004 से देश में कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादी घटनाएं होती थी, कैसे हमारे जवान शहीद होते थे। नक्सलवाद के सामने कांग्रेस सरकार घुटने टेकती थी। उस समय चीन और पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था। लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आतंकवाद, नक्सलवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया। वह चाहे पूर्वोत्तर में सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर कश्मीर में। एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों की हमारी सरकार ने कमर तोड़ दी।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
6 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
6 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
1 week ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
4 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
4 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
4 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
July 27, 2026
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी