UPCM ने कृष्ण कुटीर आश्रम सदन की शिला पट्टिका का अनावरण किया

उत्तर प्रदेश (मथुरा)।
UPCM ने कृष्ण कुटीर आश्रम सदन की शिला पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर यहां पर आने वाली सभी माताओं व बहनों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। एनबीसीसी ने समय सीमा के अंदर इस शानदार भवन को बनाया है, उन्हें भी धन्यवाद।
UPCM ने कहा इस पवित्र धाम में महिला आश्रय सदन, कृष्ण कुटीर के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का मैं हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और केंद्रीय बाल विकास व महिला कल्याण मंत्री मेनका गांधी के प्रयासों से वृंदावन में 1000 निराश्रित महिलाओं के लिए यह भवन बनकर तैयार हुआ है। यहां नियमित भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे। यहां के लोग इसलिए भी खुश होंगे क्योंकि उन्होंने ऐसा सांसद चुना है जिनकी देश-दुनिया में कला के क्षेत्र में ख्याति है।
UPCM ने कहा जब वृंदावन कला व संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तो एक नई व अच्छी तस्वीर देखने को मिलेगी। हमारी सरकार ने ब्रज के विकास के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है।
UPCM ने कहा वृंदावन व उसके आसपास के 7 तीर्थों को चिह्नित करके उनके विकास के लिए तीर्थ स्थल विकास बोर्ड का गठन किया गया है। जो माताएं इस सदन में आ चुकी हैं, उनकी आंखों की नियमित जांच हो, जिनके मोतियाबिंद के आपरेशन होने हैं, उनके लिए स्थानीय प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए। जनप्रतिनिधिगण भी समय-समय पर आकर यहां की भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को देखें और प्रयास करें कि यहां पर कुछ न कुछ बेहतर होता रहे।
UPCM ने कहा पहले निराश्रित महिला पेंशन के लिए आयु वर्ग की बाध्यता थी। अब हमने आयु वर्ग की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। हर निराश्रित महिला को हम इस पेंशन योजना से लाभान्वित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा पेंशन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कुछ नए कार्यक्रम आगे बढ़ाने के काम किए हैं।
UPCM ने अपने संबोधन में कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 और रेस्क्यू वैन के संचालन के कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष का भी गठन किया है। जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान इस योजना का लक्ष्य है। यदि महिलाओं, बेटियों को उचित अवसर प्राप्त हों तो समाज में उनका योगदान विशिष्ट हो सकता है। ऐसा ही निराश्रित महिलाओं के साथ भी है। हमें उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उनके लिए नजरिए को भी बदलने की जरूरत है।
UPCM ने कहा मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार ने इस महिला आश्रय सदन के संचालन के लिए 7.38 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने भी 72 लाख रुपये प्रतिवर्ष का प्रावधान अपने बजट में किया है।
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मनिका गांधी, मथुरा से सांसद हेमा मालनी, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री स्वाति सिंह और मथुरा गोवर्धन से विधायक कारिन्दा सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।








