UPCM ने इटावा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (इटावा)।
UPCM ने कहा कि विकास ही देश और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का आधार हो सकता है। विकास ही हमारे किसानों, नौजवानों के लिए अवसर पैदा करेगा और बहन-बेटियों की सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि जनपद इटावा में सभी विकास योजनाओं को समग्रता से लागू किया जाएगा।

UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए
UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए

UPCM नुमाइश पण्डाल इटावा में 655 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात् एक जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करने के साथ ही, दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल भी वितरित कीं।

UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते हुए
UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते हुए

UPCM द्वारा 03 अरब 46 करोड़ 56 लाख 96 हजार रुपए की लागत से सैफई में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, 02 अरब 57 करोड़ 25 लाख 16 हजार रुपए की लागत से जनपद इटावा में बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र व इटावा सफारी पार्क, 2054.44 लाख रुपए की लागत से केन्द्रीय विद्यालय हरसौली में बी-टाइप स्कूूल बिल्डिंग, 09 स्टाफ क्वार्टर एवं चहारदीवारी निर्माण, 1183.93 लाख रुपए की लागत से सैफई के अभिनव विद्यालय का निर्माण, 488.21 लाख रुपए की लागत से चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, सैफई में हाॅकी एस्ट्रोटर्फ की पुनस्र्थापना, 325.84 लाख रुपए की लागत से उरेंग से नौधना वाया नसीरपुर बोझा मार्ग, 305.56 लाख रुपए की लागत से अपूरपुर से नगला डरू पुलिया वाया सादाबार डेरा बन्जारान, बेटियापुर मार्ग 5.80 कि.मी., 271.93 लाख रुपए की लागत से एन.एच.-02 कि.मी. 325 से इटावा भर्थना रोड वाया चादनपुर का लोकार्पण तथा ग्राम परौली रमायन में बनने वाले गौ सदन, विकास खण्ड चकरनगर के सिंडौस में क्वारी नदी पर चेकडैम का शिलान्यास किया गया।

UPCM द्वारा सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के 101-101 लाभार्थियों, मुद्रा योजना के 25, मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना के 05, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 51, स्टैण्ड-अप योजना के 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा 101 दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल प्रदान की गईं।

UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते हुए
UPCM इटावा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार भी राज्य के व्यापक हित में लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत सामान्यजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल करना है। यह सब प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित व उज्ज्वल बनाने के लिए किया जा रहा है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत पिछले एक साल में 72 लाख 50 हजार गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक साल में 57 लाख व्यक्तिगत शौचालय बनाने का काम किया गया है। प्रदेश सरकार ने एक साल में ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख 85 हजार आवास बनाकर दिए हैं।

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्प है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब व आर्थिक रूप में कमजोर लोगों का सरकारी अथवा निजी अस्पतालों में 05 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। राशन कार्ड, आवास, बिजली कनेक्शन, शौचालय, जन-धन, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को जरूर मिलेगा। उन्होंने नौजवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी भर्ती में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। अगर कोई प्रदेश के युवाओं के साथ भेदभाव करेगा, तो उसकी जगह सिर्फ जेल होगी।

UPCM लाभार्थी को प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए
UPCM लाभार्थी को प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश और जनपदों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले 1709 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। इसी तरह जनपदों में भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद इटावा में पर्यटन की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। यहां के पंचनदा में 05 नदियों मिलती हैं। इस स्थल को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

UPCM ने इटावा भ्रमण के अपने कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केन्द्र, वाॅर्ड संख्या 01 व 06 का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से चिकित्सीय सुविधाओं के विषय में सीधे जानकारी प्राप्त की, उनसे कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराने, बेडों की चादरें प्रतिदिन बदलने व साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

UPCM इटावा भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए और वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल लेते हुए
UPCM इटावा भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए और वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल लेते हुए

इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage