UPCM ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (शहरी) के लाभार्थियों के खातों में धनराशि PFMS पोर्टल के माध्यम से अंतरित की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (शहरी) के तहत प्रदेश के 75 जनपदों के 54,310 चयनित लाभार्थियों के खातों में 308.40 करोड़ रुपए की प्रथम किश्त की धनराशि पी.एफ.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से अंतरित की। अंतरित धनराशि की सूचना लाभार्थी को मोबाइल पर एस.एम.एस. के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ के बख्शी का तालाब, इटौंजा, अमेठी और गोसाईगंज के लाभार्थियों को निर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की।

UPCM विभिन्न लाभार्थियों को निर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान करते हुए
UPCM विभिन्न लाभार्थियों को निर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश की नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों के आवासहीन पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को केन्द्र सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपए व प्रदेश सरकार द्वारा 01 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपए की कुल धनराशि तीन किश्तों में अवमुक्त की जाती है। जीरो लेवल पर प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपए, द्वितीय किश्त के रूप में लेण्टर स्तर पर 1.5 लाख रुपए तथा तीसरी व अंतिम किश्त के रूप में 50,000 रुपए आवास पूर्ण होने पर दिए जाते हैं।

UPCM लाभार्थी को प्रतीकात्मक चिन्ह प्रदान करते हुए
UPCM लाभार्थी को प्रतीकात्मक चिन्ह प्रदान करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व झांसी के लाभार्थियों से सीधे बात की। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि यह धनराशि वह अपने मकान के निर्माण में उपयोग में लाएं। उन्होंने कहा कि मकान गुणवत्तापूर्ण व शौचालय से युक्त हों। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधि के माध्यम से पूर्ण निर्मित मकान के प्रमाण-पत्र वितरित कराएं। निर्मित मकानों में टाइल्स पर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी का नाम अंकित किया जाए। उन्होंने जनपद हरदोई और बाराबंकी के जिलाधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष आवासहीन पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए भी कहा।

UPCM वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व झांसी के लाभार्थियों से सीधे बात करते हुए
UPCM वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद आगरा, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व झांसी के लाभार्थियों से सीधे बात करते हुए

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, निदेशक सूडा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage