UPCM ने विभिन्न जनपद के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने 7 सितम्बर को फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर और उन्नाव जनपद के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जनपद उन्नाव में उन्होंने सर्वेक्षण के उपरान्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भेंट की एवं राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने भगवन्त नगर में मां चन्द्रिका देवी मंदिर परिसर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

UPCM ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए किए जा रहे राहत कार्याें की सीधी जानकारी प्राप्त करने और बाढ़ प्रभावित लोगों से रूबरू होने के उद्देश्य से वे यहां आये हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कुल 140 लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें गांव बक्सर तहसील बीघापुर के अंतर्गत लाल खेड़ा, धरमपुर, दूली खेड़ा, शेरवा, भरोसा पुरवा, शंभू का पुरवा, चौड़ा का पुरवा, मंझा और अयोध्यापुर के ग्रामीणों को बाढ राहत सामग्री में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार खाद्य सामग्री, तिरपाल जैसे आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

UPCM ने विभिन्न जनपद में बाढ़ से प्रभावित लोगो को सामग्री वितरित की
UPCM ने विभिन्न जनपद में बाढ़ से प्रभावित लोगो को सामग्री वितरित की

UPCM ने कहा कि प्रदेश के काफी गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शासन स्तर से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सभी पीड़ितों को अधिक से अधिक मदद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा में मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। राज्य सरकार ने आपदा के तहत सर्पदंश बाढ़, भूकम्प, दुर्घटना, बोर-वेल में गिरने से मृत्यु और जहरीली गैस की दुर्घटना में मृत्यु को सम्मिलित किया है।

UPCM ने सभी प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी के दुःख दर्द में साथ है। शासन-प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं और व्यापारिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से इस सम्बन्ध में सहयोग करने की अपील की गयी है। बरसात समाप्त होने के बाद संक्रामक बीमारियों की सम्भावना के दृष्टिगत इनकी रोकथाम के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत व बचाव के सम्बन्ध में आश्वस्त किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage