UPCM ने कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने के लिए PM के प्रति आभार जताया

उत्तर प्रदेश (28 फरवरी, 2019)
UPCM ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद द्वारा कानपुर और आगरा की मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

UPCM ने प्रदेशवासियों, खासतौर पर आगरा और कानपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के इन 2 महत्वपूर्ण महानगरों को बड़ी सौगात दी है।

UPCM ने कहा कि मेट्रो परियोजनाओं के क्रियान्वयन से आगरा व कानपुर की जनता को भी विश्वस्तरीय आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के विकास संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को निरंतर गति मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage