UPCM बोले सपा, बसपा, कांग्रेस के पास न नेता हैं न नीति
उत्तर प्रदेश (23 अप्रैल, 2019)। UPCM और भाजपा के स्टार प्रचारक ने मंगलवार को बुंदेलखंड समेत कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने ललितपुर, महोबा, पुखरांया और उन्नाव में ताबड़तोड़ चार चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस और गठबंधन पर UPCM जमकर गरजे।
“बड़े लड़इया महोबे वाले, जिनकी मार सही ना जाय, एक का मारें दुइ मर जाएं, तीसर खौफ खाए मर जाए”, UPCM ने इन पंक्तियों को पढ़ते हुए कहा कि यह आल्हा चुनाव की दृष्टि से बुंदेलखंड वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अर्थ समझाते हुए चुटकी ली और लोगों से कहा कि अपने वोट से एक चोट गठबंधन पर तो दूसरी कांग्रेस पर मारिये, बाकी जितने नेता होंगे अपने आप आपके भय से मैदान छोड़ भाग खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि कमल का बटन यहां दबेगा और प्रधानमंत्री जी को समर्थन दिल्ली में मिलेगा।
UPCM ने अधिकारियों को चेतवानी भी दी और कहा कि चुनाव के बाद मैं फिर समीक्षा करने जाऊंगा और जहां भी लापरवाही दिखेगी, वहां अब डंडे चलने भी प्रारंभ होंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैंने पहले ही घोषणा की है कि प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल होगी और उसकी संपत्ति भी जब्त होगी।
UPCM ने सपा-बसपा को आड़े हाथ लेते हुए सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि क्या सपा-बसपा की सरकार में बुंदेलखंड को बिजली मिलती थी? उन्होंने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती। प्रदेश के संसाधनों पर डकैती डालने में कोई मुश्किल न आए इसलिए यह लोग बिजली नहीं देते थे। हम पर्याप्त बिजली दे रहे हैं। प्रदेश में हमने 1 करोड़ घरों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि यह कोई महरबानी नहीं है, बिजली आपका अधिकार है, क्योंकि आप टैक्स देते हैं। उस टैक्स पर डकैती न डलने देना हमारा दायित्व है और हमने इस धर्म का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम सिंचाई और पेयजल की भी व्यापक व्यवस्था कर रहे हैं।
UPCM ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है, न नेतृत्व है और न नेक नीयत ही है। वहां तो एक ही स्लोगन है “मेरा वैभव अमर रहे मां, तुम दिन चार रहो ना रहो”, इसी को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस चल रही है। एक व्यक्ति, एक परिवार तक सीमित रहकर इस देश की 130 करोड़ जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले इन राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का सबसे अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि बहन जी का तो घोषणा पत्र ही नहीं होता। वहां पर तो बोलियां लगती है। बहन जी को जनकल्याण से कोई लेना-देना नहीं है, उनको तो बस अपने कल्याण से मतलब है।
UPCM ने चुनाव आयोग द्वारा लगाए प्रतिबंध को लेकर भी विपक्ष पर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मुझ पर बजरंगबली का नाम लेने के कारण रोक लगवा दी थी। रोक के दौरान मैने जगह-जगह बजरंगबली के मंदिरों में जाकर आशिर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने हनुमान चालीसा की एक पंक्ति दोहराते हुए कहा कि “भूत पिशाच निकट नहीं आवें, महावीर जब नाम सुनावें” और ऐसा हो भी गया। सभी जातिवाद, विपक्ष का गठबंधन, भ्रष्टाचार, अराजकता संबंधित सारी बाधाएं बजरंगबली की कृपा से छूमंतर हो गईं। भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य प्राप्त करेगी और साथ ही पूरे देश में 400 प्लस सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के बारें में कहा जाता था कि भाजपा वहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। इस बार 30 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
पुलवामा घटना का जिक्र करते हुए UPCM ने कहा कि पुलवामा की घटना के अगले दिन ही प्रधानमंत्री झांसी में आये थे, वीर और वीरांगनाओं की धरती से उदघोष किया था कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके बाद 72 घंटे के भीतर ही सभी आतंकियों को मार दिया गया था। पाकिस्तान के बालाकोट के अंदर घुस कर आतंकी कैम्पों को नष्ट करते हुए पाकिस्तान की कमर तोड़ने का कार्य अगर किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं।
UPCM ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास और नौजवानों को रोजगार देने का काम हम करने जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण भी उसी की एक कड़ी है। आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने समस्त बुंदेलखंड को ध्यान में रखते हुए 9000 करोड़ रुपए की पाईप पेयजल योजना की सौगात दी। मोदी जी के प्रयासों से डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण भी होने जा रहा है।
UPCM ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि PM-मोदी ने देश के स्वाभिमान और पुरुषार्थ को जगाया है। सभी को बिना भेदभाव के आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और बिजली मुहैया करवाई और गरीबों का जनधन खाता खुलवाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्कृष्ट काम कर मानक तय किये हैं।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
4 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
4 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
1 week ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी