UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश (कन्नौज)।
UPCM ने कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए
UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए
UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब जनता तक पहुंच रहा है। वर्तमान सरकार जाति, वर्ग, मजहब के लिये नहीं बल्कि गरीब जनता के हित के लिये काम कर रही है। पिछले चार वर्षाें के दौरान भारत सरकार की लगभग 100 योजनाओं को संचालित कर गरीब जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। खनन, मद्यनिषेध एवं आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय के संदर्भ में कहा कि एक पुत्री ने जिस कर्मठता और मजबूती के साथ अपने पिता स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की विरासत को नई ऊँचाइयों की ओर पहुंचाया है, उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा हो या बेटी अगर कोई भेदभाव न हो तो बेटी भी भरपूर सम्भावनाओं को जन्म दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में उन लोगों के लिये इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरणा दी जा रही है कि यदि पुत्रियों को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है, तो उन्होंने अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कन्नौज में स्व. राम प्रकाश त्रिपाठी की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब जनता तक पहुंच रहा है। वर्तमान सरकार जाति, वर्ग, मजहब के लिये नहीं बल्कि गरीब जनता के हित के लिये काम कर रही है। पिछले चार वर्षाें के दौरान भारत सरकार की लगभग 100 योजनाओं को संचालित कर गरीब जनता को लाभान्वित किया जा रहा है।

UPCM ने कहा कि जिस तरीके से मंत्री अर्चना पाण्डेय राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के साथ ही साथ अपने पूज्य पिता का सम्मान रखते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। स्व. त्रिपाठी जी का व्यक्तित्व अद्भुत था। उन्होंने सहकारिता को नई ऊँचाई दी। उत्तर प्रदेश में सहकारिता को मजबूती देने का काम स्व. त्रिपाठी ने किया था। स्व0 त्रिपाठी एक साधारण परिवार में पैदा होने वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने शुरू से ही काफी संघर्ष किया था। वे मात्र 26 वर्ष की उम्र में विधायक के रूप में चुने गये थे।

UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की कई नई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 2014 के पहले अविश्वास का वातावरण था। भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा समाप्त किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसी विशेष जाति, वर्ग, मजहब के लिये नहीं बल्कि गरीब जनता के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।

UPCM को मंत्री अर्चना पाण्डेय स्मृति चिन्ह भेंट करती हुई
UPCM को मंत्री अर्चना पाण्डेय स्मृति चिन्ह भेंट करती हुई

UPCM ने यह भी बताया कि गांव-गांव चैपाल लगाकर उज्ज्वला, आयुष्मान, जनधन, स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में जनता को जागरूक कर लाभान्वित किया जा रहा है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत एक वर्ष में इलाज के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी, जिससे गरीब जनता अच्छे अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का उचपार करा सके। गरीब पात्र व्यक्तियों को आवास, रोजगार, सुरक्षा, शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन आदि से आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री का दूसरे देशों में सम्मान होता है तो यह सम्मान प्रधानमंत्री जी का न होकर भारत की जनता का सम्मान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि योग से 192 देशों को जोड़ा गया है। उन्होंने राजस्व वसूली के अन्तर्गत बताया कि पूर्व में 1400 करोड़ रुपये की धनराशि खनन से प्राप्त होती थी, जबकि वर्तमान खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में एक वर्ष में 3500 करोड़ रुपये की आय हुई है। 1 करोड़ 77 लाख बच्चों को यूनीफार्म, बैग, जूता, मोजा और शिक्षा हमारी सरकार द्वारा निःशुल्क दी जा रही है।

गेहूं की खरीद और धान की खरीद की धनराशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किसानों को सीधे उनके खाते में मुहैया करायी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा आलू के उत्पादकता के साथ ही साथ आमदनी को बढ़ाने के लिए आलू उत्पादन क्षेत्रों में सेण्टर फाॅर एक्सीलेंस की नई यूनिटें स्थापित की जा रही हैं तथा एक बेहतर पैकेज के सम्बन्ध में वर्तमान सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री खनन, मद्यनिषेध एवं आबकारी अर्चना पाण्डेय ने अपने पिता से जुड़े संस्मरणों की चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
btnimage