UPCM बोले भारत को बढ़ता देख सपा-बसपा परेशान हो रहे हैं

कुशीनगर/घोसी/गोरखपुर (12 मई, 2019)।
UPCM ने रविवार को कुशीनगर, घोसी और गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की और साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने कभी जनहित का कोई कार्य नहीं किया। इन लोगों ने जनता को अंधेरे में रखा क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती।

UPCM ने तंज कसते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगला खाली हुआ तो बबुआ सरकारी टोंटी तक चुरा ले गया। इन लोगों ने सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने लोगों के संसाधनों पर डकैतियां डाली हैं। गरीबों का मकान कभी नहीं बनाया मगर सरकारी पैसे से बुआ और बबुआ ने बड़े-बड़े बंगले जरूर बनवा लिए। UPCM ने विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने सुरक्षा और स्वच्छता दोनों की व्यवस्था की। सपा-बसपा सरकार के कार्यकाल में फले-फूले भू-माफियाओं के कब्जे से 54 हजार हेक्टेअर भूमि खाली करवाकर उन जमीनों पर स्कूल अस्पताल, गौशाला बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ और इसके अतिरिक्त जमीनों के पट्टे भी गरीबों को दिए गए।

UPCM ने आतंकवाद और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्र में भाषण कर रहे हैं और पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का छूट रहा है। एक दलाल जेल में बंद हुआ है, वैसे ही आने वाले समय में बहुत सारे दलाल जेल में बंद होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में आतंकियों को पूरी तरह से समाप्त करना है। UPCM ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को बढ़ता देख सपा-बसपा परेशान हो रहे हैं, पीएम मोदी ने सबका साथ लेकर सबका विकास किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ मामा जेल गए हैं। इन्हें ये भी भय है कि कहीं मामा के साथ हम भी जेल न चले जाएं। UPCM ने कहा कि एक बार फिर से जाति की राजनीति करने वाले आपके सामने आये हैं, लेकिन आप सब से ये अपील करता हूं कि जाति की राजनीति को खत्म कर दीजिए।

UPCM ने PM-मोदी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे देश में PM-मोदी के समर्थन में मोदी है तो मुमकिन है और एक बार फिर मोदी सरकार के नारे गूंज रहे हैं। PM-मोदी के 5 साल के विकास कार्य कांग्रेस के 55 वर्षों के कार्यों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने कुशीनगर के मुसहर समुदाय के हर एक व्यक्ति को आवास एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया तो वहीं PM के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार वनटांगिया समुदाय के गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया गया। आज उन्हें भी आवास, बिजली और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण करते हुए जीवन की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage