UPCM ने कहा भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद के समर्थक है सपा-बसपा-कांग्रेस
उत्तर प्रदेश (26 अप्रैल, 2019)। UPCM ने कहा है कि भाजपा पूरे देश में 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी। पूरे देश में भाजपा की ही लहर है, देश के हर नागरिक और मतदाता की एक ही इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। जब देश की जनता इस संकल्प के साथ अडिग होकर जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है। UPCM ने कहा है कि देवरिया में जो मेडिकल कॉलेज बन रहा है, उसका नाम पूज्य संत देवरहा बाबा के नाम पर होगा।
UPCM शुक्रवार को कुशीनगर और देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। UPCM जैसे ही मंच पर पहुंचे, चारों तरफ से जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के साथ UPCM का स्वागत किया। UPCM ने कहा कि याद करिये आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था। कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया। आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं। ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे। कामनवेल्थ, टूजी और थ्रीजी जैसे घोटाले हुए। उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
UPCM ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे। हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी। पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था। चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, लेकिन भाजपा सरकार के आने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने बाद स्थितियां बदली हैं। अब 5 जिलों में आतंकवाद और नक्सलवाद रह गया है, मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिससे इन पांच जिलों को भी नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्ति मिल जाएगी। UPCM ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र पर कब्जा कर रखा है। इस बार वहां भी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब जागरुक मतदाता जाति और मजहब से ऊपर उठकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं।
UPCM ने कहा कि मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिये, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिये। साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाये। आयुष्मान भारत के तहत सालाना पांच लाख रुपये के इलाज की व्यवस्था करवाई गई है। UPCM ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश में नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला है। जो सीधे-सीधे देश के 130 करोड़ जनता का अपमान है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह के खिलाफ कानून में नरमी बरतने की बात की है। यह हमारे शहीदों और सैनिकों के लिए सबसे बड़ा अपमान है।
UPCM ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ किया है। हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना दाम प्राप्त हो। आज किसान के उपज को खरीदने की व्यवस्था क्रय केंद्रों के माध्यम से की गई है। किसान के खाते में सीधे पैसा आ रहा है। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। सपा-बसपा की सरकारों में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पाया था, हमारी सरकार आने के बाद पिछले 6 वर्षों का गन्ना भुगतान किया गया। हमने ये भी तय किया है कि जब तक किसानों के खेत में गन्ना रहेगा, कोई चीनी मिल बंद नहीं होगी।
UPCM ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने चीनी मिल मामले को सुप्रीम कोर्ट में उलझाया नहीं होता तो आज पिपराइच चीनी मिल की तरह देवरिया में भी नई चीनी मिल लग चुकी होती। पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण यहां का गन्ना किसान तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनेक तरह के उद्योग लग रहे हैं। जिससे यहां के नौजवानों को रोजगार की व्यवस्था होगी। हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिससे पूर्वांचल के नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। UPCM ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में एक भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन किया। 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए और अविरल गंगा और निर्मल गंगा के दर्शन किए। कुम्भ में इतनी भीड़ के बाद सुरक्षा और स्वच्छता में सरकार ने कोई कमी नहीं आने दी।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
5 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
5 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
1 week ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
4 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
July 27, 2026
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी