UPCM बोले कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है

अंबेडकरनगर/बस्ती (07 मई 2019)।
UPCM और बीजेपी के स्टार प्रचारक ने मंगलवार को अंबेडकरनगर और बस्ती में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बीएसपी चीफ और एसपी अध्यक्ष को एक-एक करके आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्रिपल तलाक के मुदेद पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी।

UPCM ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह बच्चों को गालियां सिखाती हैं। कांग्रेस की महासचिव को बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए, बड़ों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उस उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमों पर भी आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। UPCM ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है।

UPCM ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति की बात पर कांग्रेस, सपा-बसपा विरोध करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे। UPCM ने कहा कि बुआ-बबुआ की जोड़ी सिर्फ 23 मई तक है, उसके बाद वे खुद एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ बबुआ की रिश्तेदारी से सबसे ज्यादा परेशान शिवपाल यादव हैं। बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी पर शिवपाल यादव कहते हैं कि जब हमारी कोई बहन ही नहीं तो बुआ कहां से आ गई। यह रिश्तेदारी लूट की रिश्तेदारी, दंगा कराने वाली, भ्रष्टाचारवाली, सुरक्षा में सेंध लगाने वाली है रिश्तेदारी है।

UPCM ने बसपा सुप्रीमों पर बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर को जो लोग गाली देते थे बसपा सुप्रीमों उनके साथ मंच साझा कर रही हैं। आंबेडकर के लिए अपशब्द कहने वालों के लिए वोट मांगती हैं। UPCM ने समाजवादी पार्टी पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लोहिया के नाम पर सपा के एक परिवार ने सबसे ज्यादा संपत्ति कमाई। राजनीति में परिवारवाद का लोहिया ने विरोध किया था लेकिन खुद सपा ही परिवारवादी पार्टी हो गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage