UPCM ने कहा सरकार का प्रयास है कि सदन की बैठकें नियमित और अधिक से अधिक दिन तक हों

लखनऊ: 04 फरवरी, 2019
UPCM NEWS, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 05 फरवरी, 2019 से प्रारम्भ हो रहे विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। विधान भवन में आहूत एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है।

UPCM विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध करते हुए
UPCM विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध करते हुए

इस अवसर पर UPCM और नेता सदन ने सत्र के सुचारू संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं बल्कि सदन में प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से समाधान निकलता है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान अधिकाधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सदन चलाने में सकारात्मक सहयोग करे। सरकार का प्रयास है कि सदन की बैठकें नियमित और अधिक से अधिक दिन तक हों। राज्य सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहेगी। सदन को सुचारु ढंग से संचालित करने में सभी दल सहयोग करेंगे तो जनता में बहुत अच्छा संदेश जाएगा।

UPCM बैठक को सम्बोधित करते हुए
UPCM बैठक को सम्बोधित करते हुए

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है।

बैठक में समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, कांग्रेस पार्टी के अजय कुमार ‘लल्लू’ और अपना दल के नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ ने अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। 

Related Articles

Back to top button
btnimage