UPCM ने कहा साइकिल पर हाथी बैठ गया है इसलिए साइकिल भी पंचर हो जाएगी
पिपराइच/महराजगंज/फाजिलनगर/जैतपुर (13 मई, 2019)। UPCM और बीजेपी के स्टार प्रचारक ने सोमवार को पिपराइच, महराजगंज, फाजिलनगर और जैतपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने पूर्व UPCM पर तंज कसते हुए जनता से सवाल किया क्या आप टोंटी चोरी करने वालों को चुनेंगे? नंदी बाबा अब विरोधियों की सभाओं में घुस कर सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमों पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पिछली बार भी हाथी ने अंडा दिया था, इस बार भी वो अंडा ही देगा। साइकिल पर हाथी बैठ गया है इसलिए साइकिल भी पंचर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी हैं तो दूसरी तरफ देश के खिलाफ साजिश रचने वाले हैं। उन्होंने प्रियंका वाड्रा के हवाले से कहा कि वो कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताती हैं।
UPCM ने कहा कि मोदी जी ने कुम्भ में स्वच्छता कर्मियों के पैर ऐसे धोये जैसे द्वापर में भगवान कृष्ण ने सुदामा के धोये थे। मोदी जी पाकिस्तान की छाती पर चढ़कर उसे रौंदने का साहस भी रखते हैं। उन्होंने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा कि पुलवामा हमले के बाद अब तक 400 आतंकी मारे जा चुके हैं।
UPCM ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा-बसपा 20 साल सत्ता में रही लेकिन गरीब को मकान और शौचालय नहीं दे पाई। उन्होंने कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए रामजन्मभूमि विवादित स्थल है। कांग्रेस ने इसके पहले भी सुप्रीम कोर्ट में एक शपथ पत्र दिया था जिसमें कहा गया था कि राम और कृष्ण का कोई अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राम और कृष्ण हुए ही नहीं तो राहुल गांधी मंदिर-मंदिर भटक कर किसकी पूजा करते हैं? जिस राहुल गांधी के परनाना ये कहते थे कि मैं एक एक्सीडेंटल हिन्दू हूं और राहुल गांधी कहते हैं कि मैं एक जनेऊधारी हिन्दू हूं। उन्होंने जनता से कहा कि ये आपको अपमानित करते हैं, आपके देवी-देवताओं को गाली देते हैं, गरीबों के हक पर डकैती डालते हैं।
UPCM ने पूर्व UPCM को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बबुआ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में घोटाला किया। बिना जमीन लिए ही मनमाने दामों पर कमीशन खोरी के चक्कर में टेंडर कर दिया गया। हमने आते ही उसे निरस्त किया और 3 हजार 400 करोड़ रुपये बचाये। पहले ये पैसा बबुआ हड़पना चाहता था और इन पैसों को प्रदेश में दंगा करवाने में खर्च करना चाहता था।
UPCM ने कहा कि ये मोदी जी के पांच वर्ष के काम को लोगों ने पसंद किया इसलिए देश की जनता जाति-मजहब से ऊपर उठकर मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। सपा-बसपा अपनी हार को सुनिश्चित देख अभद्र टिप्पणी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि PM-मोदी ने शौचालय, मकान, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, स्वास्थ्य सेवा आदि सभी को बिना जाति पूछे उपलब्ध कराई और विपक्ष मोदी जी की जाति पूछता है। गरीब गरीब होता है उसकी कोई जाति नही होती। उन्होंने कहा कि दो साल में हर एक घर तक बिजली पहुंच जाएगी।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
2 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
6 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
2 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
3 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी
July 20, 2026
जनता दर्शन ! मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी